भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 जून को समाप्त सप्ताह में 4.007 अरब डॉलर बढ़कर 386.53 अरब डॉलर की नई रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया।
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 30 जून को समाप्त सप्ताह में 4.007 अरब डॉलर बढ़कर 386.53 अरब डॉलर की नई रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया। इससे पहले 23 जून को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 57.64 करोड़ डॉलर बढ़कर 382.53 अरब डॉलर हो गया था। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि इस वृद्धि का कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में बढ़ोतरी होना है।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 30 जून को 3.724 अरब डॉलर बढ़कर 362.388 अरब डॉलर हो गई। अमेरिकी डॉलर में अभिव्यक्त किए जाने वाले एफसीए में मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और जापानी येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं की मूल्यवृद्धि के प्रभावों को शामिल किया जाता है।
स्वर्ण भंडार भी 25.28 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.348 अरब डॉलर का हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार भी 1.18 करोड़ डॉलर बढ़कर 1.479 अरब डॉलर हो गया। आईएमएफ में देश का मुद्रा भंडार भी 1.89 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.322 अरब डॉलर हो गया।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
