अगर फ्रॉड की जानकारी बैंक को 3 दिन के बाद बताया जाता है तो ग्राहक को 25,000 रुपये का नुकसान खुद उठाना होगा।
नई गाइडलाइन के अंतर्गत आरबीआई ने आम लोगों के लिए एक राहत की खबर प्रदान की है। जिसके अंतर्गत बैंक खाते में ऑनलाइन फ्रॉड के दौरान नुकसान होने पर अब खामियाजा ग्राहक को नहीं उठाना पड़ेगा बल्कि बैंक इसकी जिम्मेदारी खुद लेगा। इसके लिए मात्र आपको काम यह करना होगा कि फ्रॉड होने के तीन दिन की भीतर इसकी खबर आप बैंक तक पहुंचा दें।
10 दिन के अंदर आपके अकाउंट में आ जाएगा पैसा
ऑनलाइन बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के दौरान आपके खाते से जो पैसे जाएंगे या फिर जिस किसी प्रकार का भी फ्रॉड होगा उसकी जिम्मेदारी बैंक उठाएगा और 10 दिन के अंदर आपके खाते में पैसा वापस आ जाएगा। लेकिन अगर फ्रॉड की जानकारी बैंक को 3 दिन के बाद बताया जाता है तो ग्राहक को 25,000 रुपये का नुकसान खुद उठाना होगा।
अनअथॉराइज्ड ट्रांजेक्शन के बढ़ते मामलों के कारण उठाया यह कदम
जैसे आप सब लोग पिछले कई दिनों से एटीएम, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से संबंधित फ्रॉड की खबरें पढ़ रहे हैं जिसकी वजह से आम आदमी काफी परेशान सा हो गया है। लोगों की परेशानी को देखते हुए और अनअथॉराइज्ड ट्रांजेक्शन के बढ़ते मामलों में राहत दिलाने के लिए आरबीआई ने यह कदम उठाया है।
अपना पासवर्ड न शेयर करें किसी से
अगर बैंक को यह जानकारी मिलती है कि अकाउंट होल्डर ने अपना पासवर्ड किसी और के साथ भी शेयर किया है और उसके बाद फ्रॉड की खबर आयी है तो इसका खमियाजा खुद खाता धारक को ही भुगतना होगा। इसके अलावा RBI के द्वारा बैंकों को फ्रॉड से बचाने के लिए हर ट्रांजेक्शन में SMS एलर्ट, ईमेल और एक रिप्लाई का आप्शन जरुरी कर दिया है।
ग्राहकों की अधिकतम जिम्मेदारी 10 हजार तक
आरबीआई ने यह भी कहा है कि ग्राहकों कि अधिकतम जिम्मेदारी दस हजार रुपये तक की होगी। बैंकों को ग्राहक की शून्य या सीमित जिम्मेदारी के मामलों में फ्रॉड की जानकारी मिलने पर देय राशि दस दिन के अंदर खाते में जमा करनी होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
