20 लाख रुपये से कम कारोबार करने वालों को पंजीकरण में छूट केवल राज्य के अंदर कारोबार करनेवाले व्यापारियों के लिए है।
जो व्यापारी दूसरे राज्यों को अपने सामान की आपूर्ति करते हैं, उन्हें भी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के अंतर्गत पंजीकरण कराना होगा, चाहे उनका कारोबार 20 लाख रुपये से कम हो। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने गुरुवार को यह बात कही। आधिया ने कहा, "एक व्यापारी को जीएसटी से छूट तभी मिलेगी, जब उसका कारोबार वित्तवर्ष में 20 लाख रुपये से कम हो, लेकिन यह छूट अंतर्राज्यीय आपूर्ति वालों को नहीं मिलेगी।"

उन्होंने यह बात व्यापारियों, कर व्यवसायियों और केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड और राज्य सरकारों के सभी अधिकारियों के लिए आयोजित 'जीएसटी-की-मास्टरक्लास' में कही।
उन्होंने कहा, "20 लाख रुपये से कम कारोबार करने वालों को पंजीकरण में छूट केवल राज्य के अंदर कारोबार करनेवाले व्यापारियों के लिए है।" अधिया ने कहा कि जिन व्यापारियों का कारोबार 20 लाख रुपये से कम है और राज्य के अंदर ही सामानों और सेवाओं की आपूर्ति कर रहे हैं, वे भी इनपुट टैक्स का फायदा उठाने के लिए स्वैच्छिक पंजीकरण कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, "लेकिन एक बार पंजीकृत होने पर, व्यापारियों को सभी आपूर्ति पर करों का भुगतान करना होगा, भले ही कारोबार 20 लाख रुपये से कम हो।" राजस्व सचिव ने कहा कि यहां तक कि अगर किसी महीने में कोई लेन-देन नहीं हुआ, तो भी पंजीकरण के बाद रिटर्न दाखिल करना ही होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
