फ्लाइट में सफर करने वालों और भारत से अमेरिका जाने वालों के लिए खुशखबरी है। अब एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से डायरेक्ट वॉशिंगटन के लिए उड़ान भरेगी।
फ्लाइट में सफर करने वालों और भारत से अमेरिका जाने वालों के लिए खुशखबरी है। अब एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से डायरेक्ट वॉशिंगटन के लिए उड़ान भरेगी। एयर इंडिया ने अपनी पहली उड़ान शुक्रवार को शुरू कर दिया है। एयर इंडिया की अमेरिका जाने वाली यह पांचवी फ्लाइट है।
सप्ताह में 3 बार भरेगी उड़ान
कंपनी ने 238 सीटों वाले बोइंग एलआर विमान तैनात किया है। इस विमान में प्रथम श्रेणी में 8 सीटें, बिजनेस क्लास में 35 और इकोनॉमी क्लास में 195 सीटें हैं। आपको बता दें कि 9 जुलाई से 17 जुलाई के बीच एयर इंडिया 321 सीटर बोइंग 777-300ER विमान का संचालन करेगी। एयर इंडिया का यह विमान सप्ताह में 3 बार अपनी उड़ान भरेगा।
इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे में हुआ लॉन्च
एयर इंडिया का यह विमान अमेरिकी दूतावास मैरीके लोस कार्लसन, एयर इंडिया के चेयरमैन अश्विनी लोहानी और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे में लॉन्च किया गया।
अन्य शहरों में भी शुरू हो सकती है सेवा
एयर इंडिया अमेरिका के अन्य शहरों जैसे लॉस एंजिलिस और यूस्टन आदि के लिए भी सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है। तो वहीं एयर इंडिया की यह नई सेवा वॉशिंगटन के अलावा न्यूयार्क, नेवार्क, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को के लिए भी उपलब्ध हैं। दिल्ली से नेवार्क, न्यूयार्क और शिकागो के लिए दैनिक उड़ान सेवाएं हैं जबकि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान सप्ताह में छ: दिन उपलब्ध है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications