जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के लागू होने के बाद टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 12 फीसदी की कटौती की घोषणा की।
जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के लागू होने के बाद टाटा मोटर्स ने अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 12 फीसदी की कटौती की घोषणा की। कंपनी के अध्यक्ष (यात्री कार व्यापार इकाई) मयंक पारीक ने कहा, हमने कीमतों में 12 फीसदी तक की कटौती की है, जो मॉडल और वेरिएंट के आधार पर 3,300 रुपये से लेकर 2,17,000 रुपये तक है। उन्होंने कहा कि खरीदारी को प्रोत्साहन देने के सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

पारीक ने कहा कि कंपनी ने जीएसटी लागू होने के बाद उसका पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने का फैसला किया है। जून में जीएसटी के कारण ग्राहकों की खरीदारी भावना प्रभावित हुई थी, जिसके कारण कंपनी की घरेलू बाजार की बिक्री पर असर पड़ा था। कंपनी ने जून में कुल 11,176 यात्री वाहनों की बिक्री की, जो कि पिछले साल की तुलना में 10 फीसदी कम है। साल 2016 के जून में कंपनी ने कुल 12,482 कारों की बिक्री की थी। जीएसटी का स्वागत करते हुए पारीक ने कहा कि इससे व्यापार में आसानी होगी और अर्थव्यवस्था के लिए और खासतौर से वाहन उद्योग के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी। कार निर्माता मारुति सुजुकी ने भी जीएसटी में करों की दरों में गिरावट का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कीमतों में कटौती की है. कंपनी की गाड़ियों की एक्स-शो रूम कीमत में 3 फीसदी तक की कमी की गई है।
इसी प्रकार प्रमुख एसयूवी वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जीएसटी के बाद यूवी (यूटिलिटी वाहन) और एसयूवी वाहनों की कीमतों में औसतन 6.9 फीसदी कटौती की घोषणा की है, जबकि स्मॉल कार खंड के वाहनों की कीमत में औसतन 1.4 फीसदी की कटौती की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
