सेंसक्स 31,369 अंक की नई ऊंचाई पर हुआ बंद
कंपनियों के सकारात्मक तिमाही परिणाम की उम्मीद में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 124 अंक की तेजी के साथ 31,369 अंक की नई उुंचाई पर बंद हुआ।
कंपनियों के सकारात्मक तिमाही परिणाम की उम्मीद में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 124 अंक की तेजी के साथ 31,369 अंक की नई उुंचाई पर बंद हुआ।

बिना किसी समस्या के माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के क्रियान्वयन से बाजार को अतिरिक्त शक्ति मिली है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 13-14 जून को हुई बैठक के ब्योरे के अनुसार मुद्रास्फीति परिदृश्य तथा ब्याज दर में वृद्धि की गति को लेकर नीति निर्माताओं के बीच कोई आम सहमति नहीं है।
मजबूत शुरूआत के साथ तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान 31,460.70 तक चला गया और अंत में यह 123.78 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 31,369.34 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले 19 जून को सेंसेक्स रिकार्ड 31,311.57 अंक पर बंद हुआ था।

Click it and Unblock the Notifications