कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ बकाये के संग्रह तथा भविष्य निधि निकासी का भुगतान, पेंशन और बीमा के लिये पांच बैंकों के साथ समझौता किया है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पीएफ बकाये के संग्रह तथा भविष्य निधि निकासी का भुगतान, पेंशन और बीमा के लिये पांच बैंकों के साथ समझौता किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा, ICICI बैंक, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक तथा कोटक महिंद्रा बैंक से EPFO को सालाना करीब 125 करोड़ रुपए बचाने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे निवेश में तेजी के साथ अंशधारकों को भुगतान लाभ मिलेगा।

अब जिन नियोक्ताओं का इन बैंकों में खाते होंगे, वे बकाया पीएफ इंटरनेट बैंकिंग के जरिये सीधे तत्काल EPFO के खाते में जमा कर सकते हैं। इस प्रकार की व्यवस्था नहीं होने से EPFO को बकाये का संग्रह करना होता था तथा भुगतान एग्रीगेटर के जरिये करना पड़ता था। इससे प्रत्येक लेन-देन पर करीब 12 रुपए की लागत आती है।
केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वीपी जॉय ने कहा, सदस्यों के खातों में भुगतान के लिये लेन-देन शुल्क के रूप में सालाना 350 करोड़ रपये की लागत आती थी। अब एसबीआई के अलावा पीएनबी, इलाहबाद बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ऑनलाइन बकाए का संग्रह करना शुरू कर दिया है. इससे लागत घटकर 175 करोड़ रुपए पर आ गयी है। उन्होंने कहा कि पांच और बैंकों के साथ समझौते के बाद ये शुल्क कम होकर 50 करोड़ रुपए सालाना रह जाएगा। ईपीएफओ इसी मकसद से सात और बैंकों के साथ बातचीत कर रहा है. इन बैंकों के साथ गठजोड़ लाभदायक होगा.
ये सात बैंक आईडीबीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, कॉरपोरेशन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया तथा बैंक आफ महाराष्ट्र हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
