भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिरकण (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 की समाप्ति पर जियो की बाजार हिस्सेदारी 6.4 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
बीते साल प्रमुख दूरसंचार कंपनी एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर की बाजार हिस्सेदारी में कमी आई है और नई दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने आक्रामक रणनीति के जरिये तेजी से अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ाई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिरकण (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 की समाप्ति पर जियो की बाजार हिस्सेदारी 6.4 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

ट्राई की वार्षिक दूरसंचार सेवा प्रदर्शन संकेतक रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर, 2016 के अंत तक भारती एयरटेल की बाजार हिस्सेदारी घटकर 23.58 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले 24.07 प्रतिशत पर थी।
हालांकि इस दौरान एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में 9.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कंपनी ने साल के दौरान 2.25 करोड़ नए ग्राहक जोड़े। वोडाफोन ने साल के दौरान 1.10 करोड़ नए ग्राहक बनाए, लेकिन उसकी बाजार हिस्सेदारी 19.15 प्रतिशत से घटकर 18.16 प्रतिशत पर आ गई।
रिलायंस जियो ने सितंबर, 2016 में वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया था। उसने मुफ्त वॉइस और डेटा की पेशकश की थी। साल के अंत तक कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 6.4 प्रतिशत रही और उसके ग्राहकों की संख्या 7.21 करोड़ थी।
दिसंबर, 2016 के अंत तक आइडिया सेल्युलर के कनेक्शनों की संख्या 19.05 करोड़ थी। उसकी बाजार हिस्सेदारी घटकर 16.9 प्रतिशत रह गई है जो एक साल पहले 17.01 प्रतिशत थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
