अगर आप किसी कारणवश अपने पुराने 1000-500 रुपए के नोट बैंक में नहीं जमा कर पाएं हैं तो अब आपको पुराने नोट जमा करने का दूसरा मौका मिल सकता है।
अगर आप किसी कारणवश अपने पुराने 1000-500 रुपए के नोट बैंक में नहीं जमा कर पाएं हैं तो अब आपको पुराने नोट जमा करने का दूसरा मौका मिल सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि जो लोग नोटबंदी के दौरान पुराने नोट नहीं जमा कर पाए थे उनके लिए कोई कोई विंडो क्यों नहीं हो सकती है।
लोगों को एक मौका और मिले: SC
सुप्रीम कोर्ट ने जोर देते हुए कहा कि जो लोग उचित कारणों से नोटबंदी के वक्त पुराने नोट नहीं जमा कर पाए थे उन्हें एक मौका और मिलना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार इस तरह से किसी की संपत्ति नहीं छीन सकती है। साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा कि जिन लोगों के पास पुराने नोट जमा करने के सही कारण हैं उन्हें मौका मिलना चाहिए।
महिला की याचिका पर हो रही है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अगर उचित कारण वाले लोगों को एक और मौका नहीं दिया गया तो इसे एक गंभीर मौका दिया जाएगा। कोर्ट ने सवालिया लहजे में कहा कि अगर नोटबंदी के दौरान कोई जेल में रहा होगा तो वह पैसे कैसे जमा कर सकेगा। कोर्ट ने आगे कहा कि लोगों की ऐसी परेशानियों को समझते हुए सरकार ऐसे लोगों को कोई विंडो उपलब्ध कराए।
सरकार ने मांगा 2 हफ्ते का वक्त
वहीं सुप्रीम कोर्ट की इन टिप्पणियों पर केंद्र सरकार ने जवाब देने के लिए दो हफ्ते का वक्त मांगा है। सुप्रीम कोर्ट एक महिला की याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें महिला नोटबंदी के वक्त अस्पताल में भर्ती थी और उसने एक बच्चे को जन्म दिया था जिसके कारण वह तय वक्त में बैंक में अपने पुराने 1000-500 रुपए के नोट नहीं जमा करा पायी थी।
क्या हुआ था 8 नंवबर 2016 के दिन?
आपको बता दें कि 8 नवंबर 2016 को शाम 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 1000-500 रुपए के पुराने नोट को बंद करने की घोषणा कर दी गई थी। इसके बाद लोगों को नोट बदलने के लिए 31 दिंसबर 2016 तक का वक्त दिया था। इस घोषणा के बाद देश में 2000 और 500 रुपए के नए नोट जारी किए गए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications