भारत में जीएसटी लागू होने के बाद नेपाल ने भारत से नई दिल्ली और काठमांडू के बीच कारोबार पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव को लेकर चिंतित नेपाल ने भारत से इस बात का आश्वासन मांगा है।
भारत में लागू हो चुके वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के चलते नई दिल्ली और काठमांडू के बीच कारोबार पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव को लेकर चिंतित नेपाल ने भारत से इस बात का आश्वासन मांगा है कि नई कर प्रणाली दोनों देशों के बीच व्यापार संधियों को प्रभावित नहीं करेगी। नेपाली वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि कूटनीतिक माध्यम से भारत को चिट्ठी लिखी गई है कि जीएसटी के चलते दोनों देशों के बीच व्यापार संधियां एवं पारगमन संधिया प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

नेपाल के वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव रवि शंकर सैंजू के हवाले से लिखा है, "जीएसटी लागू किए जाने के बाद भारत और नेपाल के बीच कारोबार प्रभावित होने की संभावना के मद्देनजर हमने भारतीय अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर यह आश्वासन मांगा है कि नई कर प्रणाली दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार को प्रभावित नहीं करेगी।"
पूरे भारत में एक जुलाई को नई कर प्रणाली जीएसटी के लागू होने के साथ नेपाल में इस बात की आशंका उठ खड़ी हुई है कि नेपाल को भारत से आयात पर अधिक कर चुकाना होगा। सैंजू ने कहा, "दो महीने पहले हमने इस संबंध में पहली चिट्ठी भेजी थी और तीन महीने पहले हमने फिर से मुद्दे को स्मरण कराते हुए एक और चिट्ठी भेजी है।"
नेपाली सरकार के अधिकारियों का कहना है कि भारत में लागू हुई नई कर प्रणाली के चलते नेपाल की अर्थव्यवस्था भी प्रभावित होगी, क्योंकि नेपाल का दो-तिहाई अंतर्राष्ट्रीय कारोबार अकेले भारत के साथ होता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
