बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज का कहना है कि भारत की 7.1 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर उतनी उत्साहजनक नहीं है, जितनी यह दिखती है।
बजाज ऑटो के चेयरमैन राहुल बजाज का कहना है कि भारत की 7.1 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर उतनी उत्साहजनक नहीं है, जितनी यह दिखती है। भले यह सभी विकसित देशों की तुलना में बेहतर ही क्यों न हो।

उन्होंने कहा कि पिछले 4-5 सालों में उल्लेखनीय निवेश की कमी, बैंकों की कर्ज वसूली की समस्या के चलते ऋण आवंटन में दिक्कतें हैं और निजी क्षेत्र नई पूंजी नहीं लगा पा रहा है, इसमें नोटबंदी भी आ गई। मुख्यत: ये सब बातें मिलकर वृद्धि में गिरावट पैदा कर रही हैं।
राहुल बजाज ने कंपनी की 2016-17 की वार्षिक रिपोर्ट पेश किए जाने के दौरान शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा, मैंने वित्त वर्ष 2016-17 में भारत की वृद्धि के बारे में उत्साहजनक खबरें ढूंढने को सोचा। लेकिन जब मैंने नवीनतम सबूतों पर गौर किया तो यह उत्साहजनक नहीं जान पड़ा जैसा कि मेरा इसके बारे में विश्वास था। उन्होंने कहा कि अपने नवीनतम अग्रिम अनुमान में केंद्रीय सांख्यिकी संगठन ने पिछले वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया।
बजाज ने कहा, कोई शक नहीं है कि यह सभी विकसित देशों तथा चीन समेत तेजी से उभर रहे बाजारों से अच्छा है, लेकिन यह उतना अच्छा नहीं है, जितना कि 2015-16 की 7.9 प्रतिशत वृद्धि दर थी। उन्होंने कहा कि देश ने विकास किया है, लेकिन हमें 7.5 फीसदी और 8 फीसदी के बीच की वार्षिक वृद्धि दर हासिल करने के लिए लंबा सफर तय करना होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
