जुलाई से LPG गैस सिलेंडर खरीदने के लिए अब आपको अपनी जेब से थोड़े और पैसे खर्च करने होंगे। देश में जीएसटी (GST) लागू किए जाने के बाद और सब्सिडी में भी कटौती की गई है।
जुलाई से LPG गैस सिलेंडर खरीदने के लिए अब आपको अपनी जेब से थोड़े और पैसे खर्च करने होंगे। देश में जीएसटी (GST) लागू किए जाने के बाद और सब्सिडी में भी कटौती की गई है। सब्सिडी में की गई कटौती के कारण अब आपको 32 रुपए अधिक खर्च करने पड़ेंगे।
एलपीजी पर 5 फीसदी जीएसटी
आपको बता दें कि एलपीजी को जीएसटी के 5 फीसदी के स्लैब में रखा गया है, इससे पहले कई राज्यों में एलपीजी के लिए टैक्स नहीं देना पड़ता था वहीं कुछ राज्य 2 से 4 फीसदी तक एलपीजी पर वैट अदा करते थे। अब जीएसटी लागू किए जाने के बाद उन राज्यों में एक सिलेंडर की कीमत में 12-15 रुपए की वृद्धि हो सकती है जहां एलपीजी पर टैक्स नहीं लगता था।
अब कम मिलेगी सब्सिडी
इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार, जून से सब्सिडी में कटौती का असर भी उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के नैशनल सचिव विपुल पुरोहित ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, 'उदाहरण तौर पर, आगरा के वैसे ग्राहक जो सब्सिडी के पात्र हैं, उन्हें जून तक दी गई 119.85 रुपये की सब्सिडी में कटौती की गई है। नई अधिसूचना के मुताबिक, अब सिर्फ 107 रुपये ही उनके बैंक खाते में आएंगे।'
अंतरराष्ट्रीय कीमत के कारण सब्सिडी में बदलाव
इकोनॉमिक टाइम्स ने आगे लिखा है कि, सरकारी ईंधन रिटेलर्स के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी के कारण उपभोक्ताओं को दिए जाने वाली सब्सिडी में कोई अंतर नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय कीमत के कारण सब्सिडी में बदलाव होता है। अधिकारी ने बताया, 'पहले भी जहां एलपीजी पर वैट लगाया जाता था, उपभोक्ताओं को पता था कि उन्हें सब्सिडी के रूप में कर का भार झेलना पड़ेगा।
GST के बाद कमर्शल सिलेंडर की कीमत घटी
जीएसटी ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर में 69 रुपये की कटौती की है। इससे पहले कमर्शल इस्तेमाल वाले एलपीजी सिलिंडर में 22.5 प्रतिशत टैक्स लगता था, जिसमें 8 प्रतिशत उत्पाद कर और 14.5 प्रतिशत वैट था, लेकिन जीएसटी के बाद सिर्फ इसपर 18 प्रतिशत टैक्स लग रहा है। इन सिलिंडरों की कीमत 1,121 से घटकर 1,052 रुपये हो गई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
