हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री 14 फीसदी बढ़ी
हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि उसने जून में कुल 6,24,185 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल जून में कुल 5,49,533 वाहनों की बिक्री हुई थी।
प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने जून में बिक्री में 14 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि उसने जून में कुल 6,24,185 वाहन बेचे, जबकि पिछले साल जून में कुल 5,49,533 वाहनों की बिक्री हुई थी। कंपनी ने बयान में कहा, "हीरो मोटोकॉर्प ने मोटरसाइकिल और स्कूटर दोनों में मजबूत बिक्री के कारण जून में यह बढ़ोतरी दर्ज की है। शादी के सीजन के कारण मोटरसाइकिलों की बिक्री में तेजी आई।"
कंपनी के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में उसने कुल 5,47,185 मोटरसाइकिल बेचे, जो कि पिछले साल के जून महीने की तुलना में 13 फीसदी अधिक है। कंपनी ने जून में कुल 77,000 स्कूटर बेचे, जोकि साल 2016 के जून महीने की तुलना में 22 फीसदी अधिक है।


Click it and Unblock the Notifications