सरकार ने लघु बचत योजनाओं या फिर कहें कि पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं जैसे कि लोक भविष्य निधि (पीपीएफ), किसान विकास पत्र और सुकन्या समृद्धि योजनाओं पर ब्याज दर में 0.1 प्रतिशत की कटौती कर दी है।
सरकार ने लघु बचत योजनाओं या फिर कहें कि पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं जैसे कि लोक भविष्य निधि (पीपीएफ), किसान विकास पत्र और सुकन्या समृद्धि योजनाओं पर ब्याज दर में 0.1 प्रतिशत की कटौती कर दी है। यह कटौती जुलाई-सितंबर की तिमाही के लिए होगी। माना जा रहा है कि इस कदम से बैंक भी जमा पर ब्याज दरों में कमी कर सकते हैं।
अभी तक बचत खातों मं 4% ब्याज दर कायम है
अप्रैल-जून तिमाही की तुलना में लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दर में 0.1 प्रतिशत की कटौती की गई है। हालांकि बचत खातों की जमा पर चार प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दर को कायम रखा गया है। पिछले साल अप्रैल से लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को तिमाही आधार पर समायोजित किया जा रहा है।
PPF पर 7.8 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज मिलेगा
वित्त मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि पीपीएफ पर अब कम यानी 7.8 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज मिलेगा। किसान विकास पत्र पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज देय होगा और यह 115 महीने में परिपक्व होगा। लड़कियों के लिए सुकन्या समृद्धि खातों पर अब वार्षिक 8.3 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। अभी तक इस योजना पर 8.4 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा था।
सीनियर सिटीजल स्कीम पर 8.3% ब्याज
वरिष्ठ नागरिक योजना पर 8.3 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा। इस योजना में ब्याज का भुगतान तिमाही आधार पर किया जाता है। इसी तरह एक से पांच साल की मियादी जमा पर 6.8 से 7.6 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा जिसका भुगतान तिमाही आधार पर किया जाएगा। वहीं पांच साल की आवर्ती जमा पर कम यानी 7.1 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा।
बैंक भी सेविंग स्कीम पर ब्याज दरों में कमी कर सकते हैं
मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2017-18 की दूसरी तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरें अधिसूचित करते हुए कहा है कि सरकार के फैसले के अनुसार लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों को तिमाही आधार पर अधिसूचित किया जा रहा है। तिमाही ब्याज दरें तय करते हुए मंत्रालय ने कहा कि लघु बचत योजनाओं की ब्याज ब्याज दरों को सरकारी बांड से प्राप्ति से जोड़ा जाएगा। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम के बाद बैंक भी अब लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में कमी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
