GST:आधी रात से देश में लागू हुई नई कर प्रणाली
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने एक साथ जीएसटी का बटन दबा कर देश में नई कर प्रणाली लागू की।
राष्ट्र का इंतजार खत्म हो गया है, जीएसटी लागू कर दिया गया है। देश में राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत तमाम गणमान्य संसद भवन के सेंट्रल हॉल में पहुंचे और अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत वित्तमंत्री अरुण जेटली ने की। वित्तमंत्री के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना भाषण दिया। पीएम मोदी ने कहा कि देश में ये अफवाह फैलाई जा रही है कि जीएसटी गरीबों के हित में नहीं है या फिर छोटे व्यापारियों के हित में नहीं है, पीएम ने अपील की कि इस तरह की अफवाह को बंद किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रपति ने अपना भाषण दिया। इसके बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने एक साथ जीएसटी का बटन दबा कर देश में नई कर प्रणाली लागू की। आगे पढ़ें वित्तमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के भाषण के प्रमुख अंश-
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के भाषण के प्रमुख अंश-
- जीएसटी कमेटी के साथ काम करने का मौका मिला: राष्ट्रपति
- GST पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ काम करने का मौका मिला: राष्ट्रपति
- GST एक साहसिक कदम: राष्ट्रपति
- GST कमेटी के साथ काम करने का मौका मिला: राष्ट्रपति
- GST पर मेरा विश्वास सही निकला: राष्ट्रपति
- राज्य और केंद्र के बीच सहमति के लिए तमाम प्रयास किया गया: राष्ट्रपति
- कुछ पल ऐसे आते हैं जब हम नए मोड़ पर जाते हैं: PM
- आज देश आगे का रास्ता तय करने जा रहा है: PM
- कुछ देर बाद देश नई व्यवस्था की तरफ चल पड़ेगा: PM
- GST किसी एक दल की सिद्धि नहीं है, ये सबकी सांझी विरासत है: PM
- GST सबसे साझे प्रयास का परिणाम है:PM
- सेंट्रल हॉल देश के महापुरुषों के पद चिह्नों से पावन हो चुका है:PM
- 9 दिसंबर 1946 की सविंधान सभा का गवाह है सेंट्रल है:PM
- ये संयोग है कि श्रीमद् भगवद् गीता के भी 18 अध्याय थे और जीएसटी काउंसिल की भी 18 बैठके हो चुकी हैं:PM
- GST एक लंबी विचार प्रक्रिया का परिणाम है:PM
- संविधान सभा की तरह GST की सभा भी एतिहासिक: PM
- गंगानगर से लेकर गीतानगर तक, लद्दाख से लेकर लक्ष्यद्वीप तक अब एक राष्ट्र एक टैक्स:PM
- राज्यों के अलग-अलग टैक्स के कारण समान की कीमतों में असमानता रहती थी: PM
- हर राज्य में अलग-अलग टैक्स व्यवस्था का सिस्टम थी:PM
- अब एक देश, एक टैक्स होगा: PM
- GST से टैक्स आतंक और इंस्पेक्टर राज खत्म होगा:PM
- देश को 500 तरह के टैक्स से मुक्ति मिला:PM
- GST गरीबों के हित में है:PM
- ईमानदार व्यापारियों को GST से कोई परेशानी नहीं होगी: PM
- 20 लाख तक व्यापार करने के वाले छोटे व्यापारियों को पूरी छूट मिली: PM
- कच्चे बिल और पक्के बिल की झंझट खत्म होगी: PM
- जब नई चीज आती है तो कुछ दिन परेशानी होती है: PM
- आशंका करने वाले अपनी शंका का समाधान करें: PM
- थोड़े से प्रयास के बाद हम इस व्यवस्था से आसानी से जुड़ सकते हैं:PM
- अफवाहों पर ध्यान ना दे: PM
- निवेश करने वाले लोगों को GST के बाद आसानी होगी:PM
- GST से कालाधन और भ्रष्टाचार खत्म होगा:PM
- GST से देश के गरीब राज्यों को भी विकास का समान अवसर मिलेगा:PM
- GST पहली ऐसी व्यवस्था है जो एक भारत श्रेष्ठ भारत बल देती है:PM
- एक राष्ट्र, एक बाजार, एक टैक्स हमारा लक्ष्य: जेटली
- राष्ट्रहित में लोग एक साथ आए: जेटली
- GST से नए भारत का निर्माण होगा: जेटली
- राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जीएसटी की यात्रा के प्रमुख गवाह हैं: जेटली
- संविधान संशोधन के लिए मिला सहयोग: जेटली
- प्रो. दास गुप्ता से मुझे जीएसटी की शिक्षा मिली: जेटली
- देश के प्रमुख विपक्षी दलों ने किया सहयोग: जीएसटी
- संविधान संशोधन दोनों सदनों में सर्वसम्मति से पारित हुआ: जेटली
- अब तक जीएसटी काउंसिल की 18 बार मीटिंग हो चुकी है: जेटली
- 17 टैक्स और 23 सेस जीएसटी के बाद खत्म हो जाएगे: जेटली
- अब आइए आपको बताते हैं कि जीएसटी काउंसिल ने किन-किन वस्तुओं पर जीएसटी की दरें घटाईं हैं।
- इंसुलिन पर पहले जीएसटी 12% था जिसे घटा कर 5% कर दिया गया है।
- स्कूल बैग्स पर पहले 28 फीसदी जीएसटी था जिसे घटाकर 18% कर दिया गया है।
- एक्सरसाइज बुक्स पर जीएसटी को 18% से घटाकर 12% कर दिया गया है।
- कंप्यूटर प्रिंटर्स पर जीएसटी को 28% से घटाकर 18% कर दिया है।
- अगरबत्ती पर 12% जीएसटी को घटाकर 5% कर दिया गया है।
- काजू पर जीएसटी को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।
- डेंटल वैक्स पर जीएसटी की दर 28% से घटाकर 8% कर दिया गया है।
- प्लास्टिक बेड्स पर जीएसटी 28% से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है।
- कलरिंग बुक्स (रंग भरने वाली किताब) पर जीएसटी 0% कर दिया गया है।
- प्री-कॉस्ट कंक्रीट पाइप्स पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।
- प्लास्टिक टर्पोलिन पर जीएसटी 28 % से घटाकर 18% फीसदी कर दिया गया है।
- कटलरी पर जीएसटी 18 फीसदी से घटाकर 12% कर दिया गया है।
- ट्रैक्टर कंपोनेंट्स पर जीएसटी की दर को 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के प्रमुख अंश
वित्तमंत्री अरुण जेटली के भाषण के अंश-
इन वस्तुओं पर घटाई गईं जीएसटी की दरें


Click it and Unblock the Notifications