GST में किए गए प्रावधानों के विरोध में देश के अन्य स्थानों के साथ मध्य प्रदेश के व्यापारियों ने भी शुक्रवार को बंद का आह्वान किया है।
केंद्र सरकार 'एक देश एक कर के लिए' शुक्रवार मध्य रात्रि से वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने जा रही है। इसमें किए गए प्रावधानों के विरोध में देश के अन्य स्थानों के साथ मध्य प्रदेश के व्यापारियों ने भी शुक्रवार को बंद का आह्वान किया है। पूरे प्रदेश में इस बंद का व्यापक असर नजर आ रहा है।

राजधानी सहित अन्य हिस्सों के व्यापारिक प्रतिष्ठान शुक्रवार सुबह से बंद है, दुकानों पर ताले लटके हुए हैं और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। दूध, सब्जी और आवश्यक सेवाएं इस बंद के दायरे से बाहर हैं। भोपाल चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष ललित जैन ने बताया कि इस बंद को किराना, कपड़ा व दवा कारोबारियों ने अपना समर्थन दिया है।
व्यापारियों का कहना है कि वे जीएसटी के विरोध में नहीं है, मगर इसमें कई प्रावधान ऐसे हैं जो व्यापारियों को मुसीबत में डालने वाले हैं, जैसे एक माह में तीन बार रिटर्न भरना, थोक कारोबारी द्वारा कर न दिए जाने का दोषी छोटे कारोबारी को भी मानना, सजा का प्रावधान। कुल मिलाकर सात ऐसे प्रावधान है, जिसका व्यापारी विरोध कर रहे हैं। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, जबलपुर से लेकर राज्य के अन्य हिस्सों में भी व्यापारी संगठनों के बंद का असर साफ नजर आ रहा है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
