आईटीसी लिमिटेड अपने गैर-कार्यकारी चेयरमैन वाईसी देवेश्वर को अतिरिक्त पारितोषिक देने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी है। इसमें मासिक 1 करोड़ रुपये का वेतन शामिल है।
आईटीसी लिमिटेड अपने गैर-कार्यकारी चेयरमैन वाईसी देवेश्वर को अतिरिक्त पारितोषिक देने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी है। इसमें मासिक 1 करोड़ रुपये का वेतन शामिल है। पिछले साल कंपनी के शेयरधारकों ने सालाना आम बैठक में देवेश्वर को गैर-कार्यकारी निदेशक और चेयरमैन पद पर पांच फरवरी 2017 से तीन साल के लिए नियुक्त किए जाने को मंजूरी दी थी। आईटीसी की नामिनेशन एंड कंपनशेसन कमेटी तथा निदेशक मंडल के अनुरोध पर वह गैर-कार्यकारी चेयरमैन तथा नये कार्यकारी प्रबंधन के संरक्षक के पद पर बने रहने पर सहमति जताई थी।

कंपनी की 28 जुलाई को होने वाली एजीएम की बैठक से पहले एक नोटिस में आईटीसी ने कहा कि देवेश्वर की बड़ी भूमिका को देखते हुए निदेशक मंडल ने उनके लिए अतिरिक्त मेहनताना की मंजूरी दे दी। इसके लिए शेयरधारकों की अनुमति की आवश्यकता है. अतिरिक्त पारितोषिक में एक करोड़ रुपये का वेतन, अवास, उनका और उनकी पत्नी की चिकित्सा खर्च, गाड़ी आदि शामिल हैं।
वह हर वित्त वर्ष निदेशक मंडल और समिति की बैठकों में भाग लेने के लिए 30 से 35 लाख रुपये लेने के हकदार होंगे। इसके अलावा कंपनी अपने सीईओ तथा पूर्णकालिक निदेशक संजीव पुरी के लिये 12 लाख रुपये मासिक वेतन के लिए भी शेयरधारकों की मंजूरी लेगी।
नोट: यह खबर न्यूज एजेंसी से प्राप्त की गई है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
