दरअसल केंद्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करते हुए कहा है कि जो भी ऑफिसर रैंक का सैनिक शांति पूर्ण इलाकों में तैनात रहेगा उसे राशन भत्ता दिया जाएगा।
हेडलाइन पढ़ कर आप भी चौंक गए होंगे लेकिन ये वाकई में सच है, मोदी सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू कर दिया है। 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है लेकिन वेतन आयोग को लेकर सैनिकों में थोड़ा रोष है। हालांकि कोई भी सैनिक इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं कर रहा है फिर भी सातवें वेतन आयोग में लागू किए गए नए नियमों से वह थोड़ा चौंक जरूर गए हैं।

आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर मुद्दा क्या है, दरअसल केंद्र सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करते हुए कहा है कि जो भी ऑफिसर रैंक का सैनिक शांति पूर्ण इलाकों में तैनात रहेगा उसे राशन भत्ता दिया जाएगा। यहां ये स्पष्ट है कि राशन भत्ता मिलेगा राशन नहीं। हालांकि सरकार ने आगे ये भी लिखा है कि उसे राशन की जगह उस राशन का भत्ता मिलेगा जो कि उस सैन्य अधिकारियों के वेतन में जुड़ कर आएगा।

वहीं अब यहां ये पेंच बनता है कि अगर अफसर को उसके वेतन में पैसे जुड़कर मिलेंगे तो फिर वह पैसे टैक्स टैक्स में कटेंगे, ऐसे में सैन्य अधिकारी अब अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। पहले सैन्य अधिकारियों को महीने का राशन मिलता था अब अगर वह शांतिपूर्ण इलाकों में तैनात हैं तो उन्हें राशन की बजाय भत्ता मिलेगा। हालांकि इस बात की उम्मीद की जा रही है कि सरकार शायद अपने इस फैसले को बदल दे।
हालांकि पहले सरकार की तरफ से ये विकल्प रहता था कि सैन्य अधिकारी राशन ले सकते हैं या फिर राशन का भत्ता, इस विकल्प में ज्यादातर सैन्य अधिकारी राशन ही चुनते थे। अब इस बार सातवें वेतन आयोग में सरकार ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि वह राशन या फिर राशन के बदले भत्ते का विकल्प दे रही है या नहीं। क्योंकि जो जानकारी प्रेस इंन्फॉर्मेशन ब्युरो द्वारा दी गई है उसमें इस बात का जिक्र नहीं किया गया है। इसलिए ये पूरी तरह से नहीं कहा जा सकता है कि सरकार ने सैन्य अधिकारियों का राशन बंद कर दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications