1 जुलाई से GST लागू करने के लिए कमर कस चुकी मोदी सरकार ने व्यापारियों की परेशानियों को दूर करने के लिए वित्त मंत्रालय में एक वॉर रुम भी तैयार कर लिया है।
1 जुलाई से GST लागू करने के लिए कमर कस चुकी मोदी सरकार ने व्यापारियों की परेशानियों को दूर करने के लिए वित्त मंत्रालय में एक वॉर रुम भी तैयार कर लिया है। कई फोन लाइन और कम्प्यूटर लगाए गए हैं। जहां तकनीकि विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) लॉन्च करने से पहले आज बुधवार को रात 10 बजे तक इसका पार्लियामेंट में मेगा रिहर्सल किया जाएगा। सरकार ने 30 जून की आधी रात को लोक सभा का विशेष सत्र बुलाया है, क्योंकि 1 जुलाई से पूरे देश में जीएसटी लागू कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि मंगलवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्वीकार किया कि जीएसटी लागू करने में शुरूआती परेशानी हो सकती है। इन्हें दूर करने के लिए ही वित्त मंत्रालय में एक वार रुम तैयार किया गया है। लोक सभा के सेंट्रल हॉल में रात 10 बजे रिहर्सल की जाएगी। इस रिहर्सल में वित्त मंत्रालय के कर्मचारियों सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार इस रिहर्सल के दौरान संसदीय मंत्री अनंत कुमार, मुख्तार अब्बास नकवी और एसएस अहलूवालिया उपस्थित रह सकते हैं।
सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम्स (CBEC) के चीफ वीएन सारन के अनुसार केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारियों के लिए एक स्त्रोत केंद्र यानी एक्शन रुम बनाया गया है। जिसमें कई कम्प्यूटर और फोन लाइन्स लगाई गई हैं। यहां देशभर के आधिकारियों की GST से जुड़ी परेशानियों को दूर करके उनके फीडबैक भी लिए जाएंगे। यह एक्शन रुम सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक काम करेगा। यहां पर मौजूद अधिकारी तकनीकि विशेषज्ञों की मदद से जीएसटी से जुड़े सवालों के जबाब देंगे। यह रुम एक सिंगल विंडो की तरह काम करेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
