एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया है कि उनकी कंपनी का नजरिया बेंगलुरू में आईफोन एसई के उत्पादन को लेकर सकारात्मक है।
एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया है कि उनकी कंपनी का नजरिया बेंगलुरू में आईफोन एसई के उत्पादन को लेकर सकारात्मक है। कुक उन 21 अमेरिकी कार्पोरेट नेतृत्व में से एक थे, जिन्होंने रविवार को मोदी से वाशिंगटन में मुलाकात की थी।

सूत्रों के मुताबिक, उद्योग के सूत्रों के अनुसार, कुक ने प्रधानमंत्री को एपल के लोकप्रिय आईफोन एसई मॉडल के निर्माण के बारे में अपनी बेंगलुरु की सुविधा और एपल के लिए काम करने वाले ऐप डेवलपर के बारे में जानकारी दी।
एपल ने मई में बेंगलुरु में आईफोन एसई का छोटे पैमाने पर आरंभिक उत्पादन शुरू किया था। उसके बाद मार्च में कंपनी ने डेवपलरों को मदद मुहैया कराने के लिए एप एक्सेलेटर शुरू किया था। एपल ने बताया था, कि "आईफोन एसई दुनिया में चार इंच के डिस्प्ले के साथ सबसे लोकप्रिय और शक्तिशाली फोन है और हम इस महीने भारतीय ग्राहकों के लिए इसकी बिक्री शुरू कर देंगे।"
जहां तक एप डेवलपर्स का सवाल है, भारत में आईओएस के कारण कम से कम 7,40,000 लोगों को रोजगार मिला है। भारतीय एप डेवलपर्स ने एप स्टोर के लिए करीब 100,000 एप बनाए हैं जिसमें साल 2016 की तुलना में 57 फीसदी की वृद्धि हुई है।
सूत्रों का कहना है कि एपल ने बेंगलुरु में अपने एक्सेलेटर में हजारों आईओएस डेवलपर्स को प्रशिक्षित किया है। इस साल की शुरुआत में, एपल इंडिया के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया था कि भारत के डेवलपर्स अब एपल के प्लेटफॉर्म के लिए अद्भुत एप बना रहे हैं।
रविवार को मोदी से मिलने वालों में कुक के अलावा, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, एडोटेन के शांतनु नारायण, मास्टरकार्ड के अजय बंगा, डेलॉइट ग्लोबल के पुनीत रेनजेन और यूएसआईबीसी के अध्यक्ष आगी भी थे। मोदी ने बाद में ट्वीट किया, "शीर्ष सीईओ के साथ बातचीत की। हमने भारत में अवसरों पर व्यापक चर्चा की।"
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
