नया एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा आईजीआईए से 72 किलोमीटर तथा गाजियाबाद स्थित हिंडन वायुसेना केंद्र से 65 किलोमीटर की दूरी पर होगा।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में एक ग्रीन फील्ड हवाईअड्डे के निर्माण को 'सैद्धांतिक मंजूरी' दे दी है। नया हवाईअड्डा 3,000 हेक्टेयर भूमि में बनने की संभावना है और यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा होगा।

जेवर में नए अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के निर्माण से नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआईए) पर बुनियादी ढांचे से संबंधित दबाव कम होगा। अनुमान है कि 2020 तक आईजीआईए को प्रति वर्ष 9.1 करोड़ यात्रियों को सेवा प्रदान करनी होगी, जो वर्तमान में सालाना 6.2 करोड़ है।
उत्तर प्रदेश का नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा आईजीआईए से 72 किलोमीटर तथा गाजियाबाद स्थित हिंडन वायुसेना केंद्र से 65 किलोमीटर की दूरी पर होगा। नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने कहा कि जेवर हवाईअड्डे के पहले चरण को मंजूरी दे दी गई है।
नागरिक उड्डयन मंत्री के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के जेवर में हवाईअड्डे के पहले चरण के लिए साइट की मंजूरी पांच साल में पूरी की जानी है। यहां राजीव गांधी भवन में प्रेस वार्ता में राजू ने कहा, "एनसीआर में विमान सेवाओं की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से हमने जेवर (ग्रेटर नोएडा) में एक ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे के निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।" राजीव गांधी भवन में ही नागरिक उड्डय मंत्रालय का मुख्यालय है।
उन्होंने कहा, "नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अगले 10-15 वर्षो में सालाना 3-5 करोड़ लोगों को सेवा प्रदान करेगा।" मंत्री ने कहा कि परियोजना के पहले चरण के लिए 1,000 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी।
परियोजना का विवरण देते हुए नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पहले चरण पर 10,000 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
