बीते सप्ताह शेयर बाजार में एक अलग प्रवृत्ति देखी गई। सेंसेक्स में जहां तेजी का रुख रहा वहीं बीएसई के स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में थोड़ी गिरावट देखी गई।
बीते सप्ताह शेयर बाजार में एक अलग प्रवृत्ति देखी गई। सेंसेक्स में जहां तेजी का रुख रहा वहीं बीएसई के स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में थोड़ी गिरावट देखी गई। इस दौरान कारोबार का रुझान भी बिनी किसी प्रमुख गतिविधियों के अभाव में मंद रहा। शुक्रवार को खत्म हुए सप्ताह में साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 81.81 अंकों या 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 31,138.21 अंक पर तथा निफ्टी 13.10 अंकों या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 9,574.95 पर बंद हुआ। इस दौरान बीएसई का मिडकैप सूचकांक 223.52 अंकों या 1.51 फीसदी की गिरावट के साथ 14,538.81 पर बंद हुआ और स्मॉलकैप सूचकांक 285.34 अंकों या 1.82 फीसदी की गिरावट के साथ 15,381.90 पर बंद हुआ। दोनों ही सूचकांकों ने सेंसेक्स से कम प्रदर्शन किया।

सोमवार को वैश्विक रुझानों को पीछे छोड़ते हुए सेंसेक्स में तेजी देखी गई और यह 255.17 अंकों या 0.82 फीसदी की तेजी के साथ 31,311.57 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स में गिरावट देखी गई और यह 14.04 अंकों या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 31,297.53 पर बंद हुआ। बुधवार को नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सेंसेक्स 13.89 अंकों या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 31,283.64 पर बंद हुआ. गुरुवार को सेंसेक्स में जहां तेजी आई, वहीं निफ्टी में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 7.10 अंकों या 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 31,290.74 पर बंद हुआ। शुक्रवार को यूरोपीय शेयर बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के कारण सेंसेक्स 152.53 अंकों या 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 31,138.21 पर बंद हुआ।
इस सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - रिलायंस इंडस्ट्रीज (3.39 फीसदी), आईटीसी (1.49 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.26 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (0.63 फीसदी), कोटक महिंद्रा बैंक (0.15 फीसदी), एचडीएफसी (0.72 फीसदी) और अडाणी पोर्ट्स (1.35 फीसदी)।
तो वहीं सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे :
ओएनजीसी (5.3 फीसदी), कोल इंडिया (3.92 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (3.13 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.06 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (7.9 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.72 फीसदी), एलएंडटी (0.21 फीसदी) और ल्यूपिन (6.2 फीसदी)। वैश्विक मोर्चे पर यूरोजोन के विनिर्माण और सेवा क्षेत्र की रफ्तार में जून में गिरावट देखी गई। शुक्रवार को जारी मार्किट फ्लैश के यूरोजोन पीएमआई कंपोजिट आउटपुट सूचकांक जून में 55.7 के स्तर पर रहा जो पिछले पांच महीनों में सबसे कम है। अमेरिका के बेरोजगारी के जून के आंकड़ों में कुल 2,50,000 अमेरिकियों ने बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन दिया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
