अब रेल यात्री भी उधारी करके रेलवे का टिकट बुक करा सकते हैं और बाद में किराये का भुगतान कर सकते हैं।
पैसे न होने पर जिस तरह से आप किराना का समान खरीद कर लाते हैं और बाद में पैसे देते हैं। ठीक उसी तरह अब रेल यात्री भी उधारी करके रेलवे का टिकट बुक करा सकते हैं और बाद में किराये का भुगतान कर सकते हैं। जी हां इंडियन रेलवे कैटरिंग एण्ड ट्रैवल कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी)ने इस सर्विस को शुरू कर दिया है। जिसके अंतर्गत अगर आप के पास तुरंत पैसे नहीं हैं तो आप उधार करके ट्रेन का टिकट बुक कर सकते हैं।
14 दिन के अंदर चुकाना होगा उधार
IRCTC से मिली जानकारी के अनुसार यह सुविधा 'बुक नाओ पे लेटर' स्कीम के तहत लांच की गई है। जिसके अंतर्गत यात्री क्रेडिट पर टिकट बुक कर सकते हैं। इसी महीने से शुरू हुई इस स्कीम के तहत कोई यात्री यात्रा से पांच दिन पहले टिकट बुक करने के बाद 14 दिनों के अंदर पेमेंट कर सकता है।
3.5 प्रतिशत लगेगा सर्विस चार्ज
उधार टिकट कराने और 14 दिन के अंदर उधारी चुकाने वाले यात्रियों को भुगतान करते समय 3.5 प्रतिशत सर्विस चार्ज भी देना होगा। रेलवे की इस वयवस्था के लिए आईआरसीटीसी ने मुंबई की एक कंपनी ई-पे-लेटर से समझौता किया है।
देरी करने पर लगेगा फाइन
उधार टिकट बुक करने वाले यात्री अगर अपने टिकट का किराया 14 दिन के अंदर नहीं देते हैं तो उन्हें एक्सट्रा फाइन देना होगा और वह दुबारा तब तक टिकट नहीं बुक कर सकता जब तक वह उधार के पैसे चुकता नहीं कर देता। आपको बता दें कि यह सेवा 15 दिन पहले ही शुरू की जा चुकी है और अब तक 50 लोग इसका इस्तेमाल भी कर चुके हैं।
तय होगी क्रेडिट लिमिट
आईआरसीटीसी लोगों की क्रेडिट हिस्ट्री, सिबलि स्कोर, टिकट बुक करने का इतिहास, लॉगिन करने की हिस्ट्री और ऑनलाइन बुकिंग करने के पैटर्न से क्रेडिट लिमिट तय करेगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
