जिन 30 शहरों की नई सूची जारी की गई है, उनमें केरल का तिरूवनंपुरम, छत्तीसगढ़ का नया रायपुर और गुजरात का राजकोट शहर शामिल हैं।
केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत विकास के लिए जिन 30 शहरों की नई सूची जारी की गई है, उनमें केरल का तिरूवनंपुरम, छत्तीसगढ़ का नया रायपुर और गुजरात का राजकोट शहर शामिल हैं। इस नई घोषणा के साथ केंद्र की स्मार्ट सिटी योजना के तहत चयनित शहरों की संख्या 90 हो गई है। नई सूची के ऐलान से जुड़े कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए सूची में 40 शहरों के लिए स्थान खाली थे, लेकिन व्यवहारिकता और कार्य करने योग्य योजना सुनिश्चित करने के लिए 30 शहरों का चयन किया गया। स्मार्ट सिटी योजनाओं के तहत 57,393 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत जारी तीसरे चरण की सूची में आंध्र प्रदेश का अमरावती, बिहार का पटना, तेलंगाना का करीमनगर और बिहार का मुजफ्फरपुर भी शामिल है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत केंद्र हर शहर को पांच साल की अवधि में 500 करोड़ रुपये प्रदान करता है ताकि विभिन्न विकास परियोजनाओं को कार्यान्वित किया जा सके।
ये हैं 30 नए शहरों के नाम जिन्हें स्मार्ट सिटी बनाए जाने का प्रस्ताव है
- तिरुवनंतपुरम
- नया रायपुर
- राजकोट
- अमरावती
- पटना
- करीमनगर
- मुजफ्फरपुर
- पुडुचेरी
- गांधीनगर
- श्रीनगर
- सागर
- करनालल
- सतना
- बेंगलुरु
- शिमला
- देहरादून
- तिरुपुर
- पिंपरी चिंचवाड़
- बिलासपुर
- पासीघाट
- जम्मू
- दाहोद
- तिरुनेलवेली
- थुटुकुड़ी
- त्रिचिरापल्ली
- झांसी
- आईजॉल
- इलाहाबाद
- अलीगढ़
- गंगटोक
ये हैं खास बातें
1. 57, 393 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव है।
2. हर शहर को 5 साल की अवधि में 500 करोड़ मिलेगा।
3. सतना, बेंगलुरु और जम्मू भी लिस्ट में शामिल।
नोट: यह न्यूज, न्यूज एजेंसी से ली गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
