सातवें वेतन आयोग को लेकर काफी दिनों से चर्चाओं का बाजार गरम है। करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्द खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।
सातवें वेतन आयोग को लेकर काफी दिनों से चर्चाओं का बाजार गरम है। करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जल्द खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। यह अलग बात है कि अभी तक सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट पर केंद्रीय कर्मचारियों का विरोध है उसका हल नहीं निकला है। कर्मचारियों के विरोध के बाद समितियों का गठन किया गया और अब अलाउंसेस यानि भत्ते को लेकर बनी समिति की रिपोर्ट अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के संयुक्त संगठन एनसीजेसीएम के संयोजक शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि अब तक की बातचीत से यह लग रहा है कि इस मुद्दे का जल्द समाधान निकल आएगा। उनकी उम्मीद है कि अब तक जो भी बातचीत हुई है उसके अनुसार एचआरए में बढ़ोतरी की हो सकती है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ हुई एक बैठक में यह साफ कर चुके हैं कि सातवें वेतन आयोग के तहत संशोधित भत्ते और एचआरए लाखों केन्द्रीय कर्मचारियों को बिना किसी देरी के दिए जाने हैं। इसे लेकर 28 जून को होने वाली कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला भी लिया जाना है। सूत्रों के अनुसार 28 जून को कैबिनेट मीटिंग के दौरान पीएम मोदी भी होंगे, जो तब तक अपने अमेरिका के दौरे से लौट कर आ चुके होंगे।
यह सप्ताह पीएम मोदी और अरुण जेटली दोनों के लिए ही काफी व्यवस्तता भरा रहा है। सोमवार को दोनों के बीच बैठक हुई थी, जिसमें बढ़े हुए भत्ते और एचआर को बढ़ाए जाने को लेकर चर्चा हुई। एक घंटे तक चली इस बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई कि इससे कितना भार सरकार पर बढ़ेगा। दोनों ने मिलकर यह तय किया है कि एचआरए X, Y और Z कैटेगरी के शहरों के लिए क्रमशः बेसिक पे का 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी होगा।
बैठक के दौरान दोनों ने ही इस बात पर अपनी सहमति दिखाई की अब इस मामले में और अधिक देर करना सही नहीं है। यहां आपको बताते चलें कि इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से भी सरकार को यह चेतावनी दी गई थी कि अगर जल्द ही कोई कदम नहीं उठाया गया तो एक बड़ा आंदोलन हो सकता है। हाल ही में किसानों को प्रदर्शन से सरकार पहले ही घबराई हुई है, इसलिए भी वह जल्द से जल्द सातवें वेतन आयोग को लागू करना चाहती है, ताकि देश में दोबारा प्रदर्शन का कोई माहौल न बने।नकारात्मक रवैये के चलते कर रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications