वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने कहा है कि साल 2017 की पहली तिमाही में भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.1 फीसदी रही।
वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने कहा है कि साल 2017 की पहली तिमाही में भारतीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.1 फीसदी रही, जोकि साल 2014 की चौथी तिमाही के बाद से सबसे धीमी रफ्तार है। रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा कि वैश्विक वृद्धि दर में सुधार हो रहा है।

सोमवार को जारी ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक में फिच ने कहा, "जीडीपी की वृद्धि दर साल दर साल आधार पर साल 2017 की पहली तिमाही में 6.1 फीसदी रही, जो साल 2016 की चौथी तिमाही में 7.0 फीसदी थी। यह साल 2014 के चौथी तिमाही के बाद से सबसे धीमी वृद्धि दर है।" फिच ने कहा कि घरेलू मांग में कमी के कारण वृद्धि दर में गिरावट हुई है।
इसमें कहा गया, "ऐसा प्रतीत होता है कि साल 2016 के नवंबर में की गई नोटबंदी के कारण सरकार ने अर्थव्यवस्था में से 86 फीसदी नकदी लगभग रातोंरात निकाल ली थी, जिसका असर लोगों द्वारा किए जाने वाले खर्च पर पड़ा और मांग में गिरावट आई।"
इसमें कहा गया है, "नोटबंदी के बाद उपभोग की वृद्धि दर 7.3 फीसदी तक गिर गई। यह साल 2016 की चौथी तिमाही में 11.3 फीसदी की उच्च दर पर थी। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि नोटबंदी के कारण निवेश नकारात्मक चला गया और यह साल दर साल आधार पर 2.1 फीसदी रहा। वहीं, इससे विनिर्माण गतिविधियां भी प्रभावित हुईं और साल दर साल आधार पर घटकर 3.7 फीसदी हो गईं।"
फिच के मुताबिक, वैश्विक विकास दर के सुधार में मजबूती आई है और इस साल इसके 2.9 फीसदी रहने की संभावना है जिसके साल 2018 में 3.1 फीसदी होने की उम्मीद है, जो साल 2010 के बाद से सबसे अधिक होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
