पेट्रोल-डीजल की बदलती कीमतों और नित नए नियमों से आम जन थोड़ा परेशान सा हो गया है।
पेट्रोल-डीजल की बदलती कीमतों और नित नए नियमों से आम जन थोड़ा परेशान सा हो गया है। खासकर ट्रांसपोर्टर, व्यापारी गण और पेट्रोल पंप चालकों को पेट्रोल और डीजल के कीमतों में आ रहे उतार चढ़ाव से परेशानी हो रही थी। लेकिन अब एक और परेशानी आ गई है वह यह कि अब एक दिन में पेट्रोल-डीजल के दो दाम रहेंगे।
12 बजे बदलती थी कीमत
जैसा कि आप सब जानते हैं अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमत रात 12 बजे से बदलती थी। लेकिन अब यह कीमत सुबह के 6 बजे बदलेगी। ऐसे में पेट्रोल पंप चालकों को परेशानी यह होगी कि रात के 12 बजे से दूसरा दिन शुरु हो जाता है तो सुबह 6 बजे तक वो किस दाम से पेट्रोल बेचेंगे।
बिल अलग-अलग तारीख एक
पेट्रोलियम मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार चूंकि रात 12 बजे से नई तारीख शुरू हो जाएगी इसलिए इसके बाद 6 घंटे तक एक दाम पर पेट्रोल मिलेगा और सुबह 6 बजे दाम बदल जाएगा। ऐसे में एक ही तारीख को पेट्रोल-डीजल के दो अलग-अलग दाम रहेंगे। एक दिन में ईंधन भरवाने वाले वाहन चालकों को बिल तो अलग-अलग रेट के मिलेंगे लेकिन इन पर तारीख एक ही रहेगी।
ऑडिट में होगी परेशानी
यानी कि अगर किसी वाहन चालक ने रात 1 बजे पेट्रोल डलवाया तो भी तारीख वही रहेगी और सुबह 6 बजे डलवाया तो भी तारीख वही रहेगी लेकिन दाम बदल जाएगा। ऐसे में बिल अलग-अलग होने और मैन्युअल होने से ऑडिट आपत्ति भी आ सकती है। साथ ही स्टॉक शो करने में भी दिक्कत आएगी और एक दिन में अलग-अलग भाव के स्टॉक बताने होंगे जिससे भाव-कम ज्यादा होने पर परेशानी आ सकती है।
रात 8 बजे SMS से पता चल जाएगा दाम
जिस दिन भी पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ने वाला होगा उसके एक दिन पहली वाली रात 8 बजे ही पेट्रोल की कीमतों का एसएमएस आ जाएगा। इसके अलावा अब पेट्रोल पंप को सेल्स रुम के पास डिस्प्ले पर कीमत बतानी होगी, पेट्रोल पंप पर लगी मशीन पर भी कीमत देख सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
