इंटेल की भारतीय सहायक कंपनी में कार्यरत 7,000 इंजीनियर कंपनी के वैश्विक ग्राहकों के लिए सेमीकंडक्टर चिप्स तैयार करते हैं।
दुनिया की अग्रणी चिप निर्माता कंपनी इंटेल कॉरपोरेशन बेंगलुरू में अपने शोध और अनुसंधान (आर एंड डी) केंद्र के विस्तार के लिए 1,100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इंटेल इंडिया की महाप्रबंधक निवरुति राय ने भारत में कंपनी के निवेश और विस्तार योजनाओं को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम भारत में अपनी विस्तार योजना के तहत बेंगलुरू में अपने आगामी आर एंड डी सेंटर में 1,100 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं।"

नया आर एंड डी केंद्र शहर के दक्षिण पूर्वी उपनगर में आठ एकड़ के परिसर में बनेगा। इससे आगामी 18 महीनों में 3,000 नौकरियों के सृजन की संभावना है। चिप निर्माता कंपनी इससे पहले 2016 तक देश में दो अरब डॉलर का निवेश कर चुकी है।
इंटेल की भारतीय सहायक कंपनी में कार्यरत 7,000 इंजीनियर कंपनी के वैश्विक ग्राहकों के लिए सेमीकंडक्टर चिप्स तैयार करते हैं। इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खड़गे भी उपस्थित थे।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications