आज क्या है सोने का भाव, सटीक दाम देखने के लिए क्लिक करें

भारत में 2017 की पहली तिमाही में कुल 32,420 करोड़ रुपये के सोने की बिक्री हुई जो साल 2016 की पहली तिमाही की तुलना में 18 फीसदी अधिक है।

देश के सर्राफा बाजार में सोने के दाम एक बार फिर चढ़ गए हैं। गोल्ड पर जीएसटी की दरें तय करने की खबरों के बीच सोने के दाम में बड़ी तेजी देखी गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम 589 रुपए प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गए हैं। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 30,709 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 28,150 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। बात करें मुंबई के सर्राफा बाजार की तो वहां के दाम दिल्ली से थोड़े ज्यादा हैं। मुंबई सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 31,200 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 28,600 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। आगे देखिए देश के बड़े शहरों में सोने और चांदी के दाम।

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम

देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम

 

 

सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है। आगे पढ़ें सोना खरीदते वक्त किन बातों का रखें ध्यान

 

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक सोने की वैश्विक मांग 2017 की पहली तिमाही में 1,034 टन रही, जोकि 2016 की पहली तिमाही की तुलना में 18 फीसदी कम है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में 2017 की पहली तिमाही में कुल 32,420 करोड़ रुपये के सोने की बिक्री हुई जो साल 2016 की पहली तिमाही की तुलना में 18 फीसदी अधिक है। पिछले साल समान अवधि में 27,540 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की बिक्री हुई थी। आगे पढ़ें सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क का ध्यान रखना क्यों जरूरी है।

होलमार्क सोने में क्या देखें?

होलमार्क सोने में क्या देखें?

होलमार्क सोने पर कई जानकारियां गढ़ी होती है जैसे बीआईएस का लोगो, रिटेलर का लोगो, परख केंद्र का लोगो और सेर्टिफिकेट का वर्ष आदि। होलमार्क गोल्ड 23 कैरेट, 22 कैरेट, 21 कैरेट और 18 कैरेट में मिलता है। इसकी शुद्धता धातु में मिली सोने की मात्रा है। 24 कैरेट गोल्ड 100% शुद्ध होता है। इसलिए जब भी सोना खरीदें बीआईएस सर्टिफिकेट होलमार्क गोल्ड ही खरीदें।

होलमार्क गोल्ड

होलमार्क गोल्ड

सोने पर होलमार्क भारतीय मानक ब्यूरो या बीआईएस का एक सर्टिफिकेट है। यह सर्टिफिकेशन इस बात का है कि बेचने वाले ने जो क्वालिटी बताई है यह उस क्वालिटी का है। बीआईएस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस बात की जांच करता है कि सोना राष्ट्रीय प्यूरिटी और फिटनेस मानकों पर खरा उतर रहा है या नहीं। इस जांच देश भर में फैले बीआईएस के परख केन्द्रों पर की जाती है। साफ तौर पर, केडीएम और होलमार्क में पिघलाने के लिए अंतर इस्तेमाल की गई धातु और शुद्धता का है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+