सेंसक्स 31262 के स्तर पर और निफ्टी 9,650 के स्तर के पार बंद हुआ
कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजारों में तेजी पर कारोबार का अंत हुआ। सेंसेक्स 49 अंकों की तेजी के साथ 31262 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 21 अंकों की तेजी के साथ 9,650 के स्तर के पार बंद हुआ।
टेक महिंद्रा के शेयर 3% गिरावट पर रहे जबकि बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 41 अंक तेजी के साथ बंद हुआ। आज सुबह बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 112.14 अंक यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 31,101.22 अंक पर कारोबार करता देखा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का एनएसई निफ्टी भी शुरआती कारोबार में 24.55 अंक यानी 0.25 प्रतिशत घटकर 9,622.70 अंक रहा।
शुरआती कारोबार में इंफोसिस, गेल, विप्रो, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में 2.28 प्रतिशत तक गिरावट देखी गई। शेयर ब्रोकरों के अनुसार किसी सकारात्क घटनाक्रम के नहीं होने से धारणा नरमी की रही और निवेशकों की मुनाफा वसूली का जोर रहा. वैश्विक बाजारों से भी नरमी के संकेत थे।


Click it and Unblock the Notifications