पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार भारत की तेल विपणन कंपनियां अब हर रोज पेट्रोल की कीमतों की जानकारी लेंगी। यह नया नियम 16 जून 2017 से लागू होगा।
पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार भारत की तेल विपणन कंपनियां अब हर रोज पेट्रोल की कीमतों की जानकारी लेंगी। यह नया नियम 16 जून 2017 से लागू होगा। आपको बता दें कि यह प्रक्रिया इससे पहले 1 मई से पुडूचेरी, विशाखापट्नम, उदयपुर, जमशेदपुर और चंडीगढ़ में पेट्रोल डीजल के लिए शुरू की गई दैनिक समीक्षा के पायलट प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के बाद यह फैसला लिया जा रहा है।
ये तेल कंपनियां करती हैं कीमतों की समीक्षा
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान कॉरपोरेशन हर 15 दिन में तेल कीमतों के बारे में समीक्षा करती हैं और इसके आधार पर ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय की जाती हैं। पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत यही तेल कंपनियां भारत के पांच राज्यों में अभी तक तेल की कीमतों की समीक्षा कर रहीं थीं। लेकिन अब यह समीक्षा हर दिन होगी।
तेल कंपनियों की मांग हुई पूरी
ये तीनों तेल कंपनियां पहले से ही पेट्रोल और डीजल की कीमत रोजाना तय करने पर जोर दे रहीं थीं। आखिरकार उनकी मांग पूरी हुई। अब देशभर में 16 जून से पेट्रोल के दाम बदलेंगे। इन दामों का असर आम लोगों के जीवन पर क्या पड़ेगा यह तो वक्त ही बताएगा।
विकसित देशों में लागू है प्रक्रिया
दुनिया भर में कई ऐसे विकसित देश हैं जहां पर हर रोज तेल की कीमतों की समीक्षा होती है। इसे डायनेमिक फ्यूल प्राइसिंग कहा जाता है। रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती है। इस फैसले से तेल कंपनियां रिटेल प्राइस को कच्चे तेल की कीमतों के आस-पास रख सकेंगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications