(MY Call App) 'माई कॉल' एप को शुरू किया है। जिससे आप किसी फोन कॉल की क्वालिटी की रेटिंग कर सकते हैं।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ( ट्राई ) ने सोमवार 5 जून को एक नए एप (MY Call App) 'माई कॉल' एप को शुरू किया है। जिससे आप किसी फोन कॉल की क्वालिटी की रेटिंग कर सकते हैं। ट्राई ने बताया कि इस एप से मोबाइल फोन उपभोक्ता उनकी वॉयस कॉल की गुणवत्ता के बारे में उनसे अपना अनुभव सांझा कर सकते हैं। इससे ट्राई को कस्टमर के अनुभव और नेटवर्क की गुणवत्ता के बारे में आंकड़े जुटाने में मदद मिलेगी।
करना होगा डाउनलोड
माई कॉल एप को प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉइड फोन के गूगल प्ले स्टोर में जाना होगा। वहां पर आप माई कॉल एप को सर्च करके डाउनलोड करेंगे। जैसे ही एप आपके मोबाइल में इंस्टॉल हो जाए उसमें अपनी आईडी और फोन नंबर रजिस्टर करिये इस तरह से यह एप काम करना शुरू कर देगा।
कुछ इस तरह काम करेगा यह एप
जैसे ही आपकी कॉल समाप्त होगी एक पॉप-अप आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा। यह पॉप-अप कस्टमर से उनके अनुभव के आधार पर कॉल को रेट करने का अनुरोध करेगा। इसके लिए आपको अपने एंड्रॉइड फोन पर स्टार के माध्यम से रेटिंग देनी होगी। साथ ही यह भी बताना होगा कि वह इंडोर, आउटडोर या फिर यात्रा करते हुए बात कर रहा था।
ये डिटेल कर सकते हैं शेयर
कॉल की गुणवत्ता को रेटिंग देने के अलावा कस्टमर नॉइज और ऑडियो डिले या फिर कॉल ड्रॉप के बारे में भी इंफरमेशन दे सकते हैं। ट्राई ने कॉल रेगुलेटर और कॉल ड्रॉप पर सख्ती बरतते हुए कहा कि यह एप अच्छे से काम कर रहा है या नहीं यह देखने के लिए एप पर पैनी नजर रखी जाएगी।
ये एप भी हुए हैं लॉन्च
कॉल माई एप के अलावा 5 जून को ही दो और एप माई स्पीड एप (MySpeed App) और डू नॉट डिस्टर्ब (DO Not Disturb App) लॉन्च किये गए हैं। ये सभी एप ट्राई के वेब पहल का ही एक हिस्सा हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
