नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने मंगलवार को कहा कि जीएसटी लागू होने से देश को 9 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने में मदद मिलेगी।
नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने मंगलवार को कहा कि जीएसटी लागू होने से देश को 9 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी देश की कराधान प्रणाली को सरल बनाएगा और टैक्स चोरी से निपटने में मदद करेगा।

अमिताभ कांत ने एक कार्यक्रम में कहा, जीएसटी 1947 के बाद देश का सबसे बड़ा कर सुधार है, जीएसटी से भारत को 9 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी का क्रियान्वयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है और यह देश के कराधान ढांचे में बड़ी क्रांति लाएगा।
कई विशेषज्ञों ने भी कहा है कि जीएसटी से सकल घरेलू उत्पाद (जीएसटी) में 1 से 2 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है और दीर्घकाल में मुद्रास्फीति में 2 प्रतिशत से अधिक कमी आएगी। कांत ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है, जब देश की आर्थिक वृद्धि दर मार्च तिमाही में 6.1 प्रतिशत रही और सबसे तीव्र वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था के मामले में चीन से पिछड़ गया। चीन की आर्थिक वृद्धि दर जनवरी-मार्च तिमाही में 6.9 प्रतिशत रही। हालांकि सालाना आधार पर भारत की आर्थिक वृद्धि दर 2016-17 में 7.1 प्रतिशत रही।
नोट: यह समाचार न्यूज एजेंसी से लिया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
