देश में निकट भविष्य में निर्माण और जमीन जायदाद के विकास, संगठित खुदरा, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य, परिवहन और लॉजिस्टिक क्षेत्र में सर्वाधिक रोजगार सृजित करने की क्षमता है।
देश में निकट भविष्य में निर्माण और जमीन जायदाद के विकास, संगठित खुदरा, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य, परिवहन और लॉजिस्टिक क्षेत्र में सर्वाधिक रोजगार सृजित करने की क्षमता है।

'एसोचैम-थॉट आर्ब्रिटेज रिसर्च इंस्टीट्यूट पेपर' की रिपोर्ट के मुताबिक देश की सूचना प्रौद्योगिकी या आईटी युक्त सेवा क्षेत्र अगले पांच साल में 10 लाख रोजगार दे सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल दबाव झेल रहे आईटी और आईटी से जुड़े क्षेत्र में रोजगार मिलने की संभावना पहले से ही कम थी। वर्ष 2013 में इस क्षेत्र में रोजगार आधार 33 लाख था और 2022 तक इसमें 22 लाख और लोगों की जरूरत होगी। इसमें से करीब 10 लाख पिछले तीन-चार साल में जोड़े जा चुके हैं।
सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े क्षेत्र प्रौद्योगिकी उन्नयन, आटोमेशन, अमेरिका में वीजा प्रतिबंध तथा बढ़ता कौशल अंतर जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है।
एसोचैम के महासचिव डी एस रावत ने कहा कि इस प्रकार देश को साल में कम-से-कम 1.5 से 2 करोड़ रोजगार की जरूरत है। हमें व्यापक रूप से और ऐसे क्षेत्रों में देखने की जरूरत है जिसका विस्तार न केवल निर्यात बाजार में बल्कि देश के अंदर भी हुआ है। रोजगार के बारे में जानकारी देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2013 में निर्माण और रीयल एस्टेट क्षेत्र में 4.54 करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ था, इस क्षेत्र में अगले पांच साल में 3.11 करोड़ अतिरिक्त लोगों की जरूरत होगी।
इसी प्रकार संगठित खुदरा क्षेत्र अगले पांच साल में कम-से-कम 1.0 से 1.2 करोड़ नये रोजगार सृजित हो सकते हैं। इसके अलावा परिधान और कपड़ा क्षेत्र में भी रोजगार सृजन की संभावना है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
