पेट्रोल के दाम बुधवार 31 मई को 1.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी तेल की अंतरराष्ट्रीय दरों के अनुरूप की गई है।
पेट्रोल के दाम बुधवार 31 मई को 1.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 89 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी तेल की अंतरराष्ट्रीय दरों के अनुरूप की गई है। कीमतों में बढ़ोतरी गुरुवार 1 जून से लागू हो गया है। यह बढ़ोतरी पेट्रोल में 2.16 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल की कीमतों में 2.10 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद हुई है जो 16 मई से प्रभावी हुई थी।
दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत गुरुवार 1 जून से 66.91 रुपये प्रति लीटर हो गई है जो कि इससे पहले 65.32 रुपये प्रति लीटर थी। इसी तरह से डीजल की कीमत 55.94 रुपये हो गई है जो कि पहले 54.90 रुपये प्रति लीटर थी। कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने कहा कि कीमत में बढ़ोतरी में स्थानीय राज्य कर या वैट शामिल नहीं है और वास्तविक बढ़ोतरी कर दर के अनुसार कुछ अधिक होगा।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 69.86 रुपये प्रति लीटर है। तो वहीं डीजल की कीमत 57.27 रुपये प्रति लीटर है। आगे देंखें बिहार और उत्तराखंड में पेट्रोल के दाम
उत्तराखंड
उत्तराखंड में पेट्रोल के दाम अन्य राज्यों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। यहां पर पेट्रोल की कीमत 71.16 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं डीजल की कीमत 58.05 रुपये प्रति लीटर है।
बिहार
पेट्रोल और डीजल की दरो में बढ़ोत्तरी के बाद बिहार में पेट्रोल की कीमत 69.85 रुपये प्रति लीटर है। साथ ही डीजल की कीमत 59.54 रुपये प्रति लीटर है।
मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के भोपाल सहित सभी शहरों में पेट्रोल की कीमत 74.65 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल की कीमत 63.30 रुपये प्रति लीटर है।
राजस्थान
राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 69.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 60.04 रुपये प्रति लीटर है। आगे देखेंगे मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल के कीमतों के बारे में।
मुंबई
पेट्रोल और डीजल की दरो में बढ़ोत्तरी के बाद मुंबई महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 78.44 रुपये प्रति लीटर है। तो वहीं डीजल की कीमत 61.67 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता
कोलकाता पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की की कीमत 69.52 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 58.28 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई
चेन्नई तमिलनाडू में पेट्रोल की कीमत 69.93 रुपये प्रति लीटर है। तो वहीं डीज की कीमत 59.22 रुपये प्रति लीटर है।
गोवा
अब तक जितने राज्यों के पेट्रोल की कीमत बताई गई है उन राज्यों सबसे सस्ता पेट्रोल गोवा में ही मिल रहा है। इस समय गोवा में पेट्रोल की कीमत 61.03 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 58.54 रुपये प्रति लीटर है।
गुजरात
गांधीनगर सहित गुजरात के अन्य राज्यों में पेट्रोल की कीमत जहां 68.91 रुपये प्रति लीटर है तो वहीं डीजल की कीमत 62.34 रुपये प्रति लीटर है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
