लंबे समय के बाद 1 रुपये का नया नोट जल्द ही चलन में दिखाई देगा। यह मुख्यत: गुलाबी और हरे रंग का होगा साथ ही इसमें और भी रंग शामिल होंगे।
News
oi-Pratima
By Pratima
लंबे समय के बाद 1 रुपये का नया नोट जल्द ही चलन में दिखाई देगा। यह मुख्यत: गुलाबी और हरे रंग का होगा साथ ही इसमें और भी रंग शामिल होंगे। रुपये के चिन्ह वाले इस एक रुपये के नोट की भारत सरकार ने छपाई शुरू कर दी है। वर्तमान में एक रुपये का सिक्का चलन में है। एक रुपये के नोट की छपाई 1994 में बंद कर दी गई थी जिसे 2015 में फिर से शुरू किया गया था।
New Rs 1 Notes Are Coming: All You Need To Know
केन्द्रीय बैंक के द्वारा कहा गया है, कि भारतीय रिजर्व बैंक एक रुपये का करेंसी नोट चलन में जल्द ही जारी करेगा। एक रुपये के नोट पर वित्त मंत्रालय में सचिव शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे।
अन्य नोटों पर रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर होंगे और नोट के पिछले हिस्से में वर्ष 2017 अंकित होगा। नोट का रंग अन्य रंगों के साथ गुलाबी और हरे रंग में मिश्रित रंग होगा।