आयकर विभाग ने करदाताओं से अपील की है कि वो अपने पैन कार्ड के साथ आधार कार्ड को लिंक कराने के लिए विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई एसएमएस सेवा का इस्तेमाल करें।
आयकर विभाग ने करदाताओं से अपील की है कि वो अपने पैन कार्ड के साथ आधार कार्ड को लिंक कराने के लिए विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई एसएमएस सेवा का इस्तेमाल करें। विभाग ने प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी कर इसके बारे में जानकारी दी है। गौरतलब है कि आयकर विभाग इससे पहले भी वेबसाइट के माध्यम के पैन से आधार को लिंक कराने की सुविधा दे चुका है।

इस नंबर पर करना होगा एसएमएस
आयकर विभाग की ओर से अखबारों में प्रकाशित किए गए विज्ञापनों में पैन से आधार को जोड़ने का तरीका भी बताया गया है। ऐसा करने के लिए कोई भी अपने मोबाइल फोन से 567678 या 56161 नंबर पर एसएमएस कर सकते हैं।
वेबसाइट पर भी दी जा चुकी है यह सुविधा
इससे पहले आयकर विभाग की ओर से वेबसाइट (incometaxindiaefiling.gov.in) के माध्यम से ऐसा करने की सुविधा दी गई थी। आप इस वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपने पैन कार्ड से आधार कार्ड को जोड़ सकते हैं। साथ ही अगर आपके पैन या आधार में कोई गलती है तो आप इसी वेबसाइट पर दिए एक अन्य विकल्प के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।
1 जुलाई से पहले करना होगा काम
गौरतलब है कि सरकार ने आधार कार्ड से पैन को लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया है। अब चाहे पैन का आवेदन हो या फिर आईटीआर फाइलिंग आपको आधार कार्ड का उल्लेख हर हाल में ही करना होगा। सरकार ने आधार से पैन को लिंक कराने के लिए 1 जुलाई तक का वक्त दिया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
