बाजार में तेजी का सिलसिला आज भी बरकरार रहा और दोनों सूचकांक सेंसेक्स तथा निफ्टी अब तक की रिकॉर्ड उंचाई पर बंद हुए। मानसून के जल्दी पहुंचने से निवेशकों की धारणा पर सकारात्मक असर पड़ा।
बाजार में तेजी का सिलसिला आज भी बरकरार रहा और दोनों सूचकांक सेंसेक्स एव निफ्टी अब तक की रिकॉर्ड उंचाई पर बंद हुए। मानसून के जल्दी पहुंचने से निवेशकों की धारणा पर सकारात्मक असर पड़ा।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 50 अंक से अधिक की तेजी के साथ 31,159.40 अंक जबकि एनएसई निफ्टी लगभग 20 अंक की बढ़त के साथ 9,624.55 अंक पर बंद हुआ। मानसून के केरल तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र में दो दिन पहले पहुंचने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी की उम्मीद बंधी है।
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 31,111.73 पर खुला और कारोबार के दौरान 31,220.38 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले, कारोबार के दौरान सेंसेक्स कल 31,214.39 अंक पर पहुंचा था। बाद में कुछ मुनाफावसूली से इसमें गिरावट आई और अंत में यह 50.12 अंक या 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31,159.40 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले, सेंसेक्स कल 31,109.28 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले चार कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 857.76 अंक मजबूत हो चुका है। इसी प्रकार, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 19.65 अंक या 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 9,624.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 9,635.30 से 9,581.20 अंक के दायरे में रहा. इससे पहले, निफ्टी कल 9,604.90 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
