देश के शेयर बाजारों में आज कारोबार की शुरुआती दौर में मुनाफा वसूली से गिरावट का रुख रहा। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मुनाफा वसूली चलने से रिकार्ड ऊंचाई से फिसलकर 31,000 से नीचे आ गया।
देश के शेयर बाजारों में आज कारोबार की शुरुआती दौर में मुनाफा वसूली से गिरावट का रुख रहा। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मुनाफा वसूली चलने से रिकार्ड ऊंचाई से फिसलकर 31,000 से नीचे आ गया।

शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक आज शुरुआती दौर में 158.31 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर 31,000 अंक से नीचे उतरकर 30,869.90 अंक पर आ गया। पिछले सप्ताह के अंत तक शुक्रवार को सेंसेक्स ने तेजी का नया रिकार्ड बनाया था। इस सप्ताह के दौरान 726.57 अंक चढ़कर 31,028.21 अंक के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले सूचकांक कारोबार के दौरान 31,074.07 अंक के नये उच्चस्तर को छू चुका था।
बाजार में स्वास्थ्य, आईटी, प्रौद्योगिकी और रीयल्टी कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रख रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी शीर्ष स्तर से 47.40 अंक यानी 0.49 प्रतिशत गिरकर 9,547.70 अंक रह गया। गत सप्ताहांत शुक्रवार को यह कारोबार के दौरान 9,604.90 अंक की ऊंचाई छूने के बाद अंत में 9,595.10 अंक के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सन फार्मा में शुरूआती दौर में सबसे ज्यादा 12.07 प्रतिशत की गिरावट रही और इसका शेयर 499.90 रुपए बोला गया, अन्य शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, अदाणी पोर्ट्स, सिप्ला, मारुति सुजूकी, एनटीपीसी, ओएनजीसी और इनफोसिस के शेयरों में 1.70 प्रतिशत तक गिरावट रही।
एशियाई बाजारों में हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक शुरुआती दौर में 0.09 प्रतिशत नीचे रहा। हालांकि, जापान का निक्केई सूचकांक 0.16 प्रतिशत नीचे रहा। शंघाई का कंपोजिट सूचकांक भी 0.07 प्रतिशत ऊंचा रहा। अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति पर 0.01 प्रतिशत नीचे रहा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
