सिद्धार्थ रॉय कपूर ने एक बयान में कहा, "फिल्मोद्योग ने जीएसटी के अंतर्गत सिनेमा टिकटों पर पांच फीसदी कर लगाने की घोषणा की है, जो फिल्मोद्योग के लिए बड़ा झटका है।
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में सरकार द्वारा सिनेमा टिकटों को 28 फीसदी कर की सूची में रखने से फिल्मोद्योग को बहुत भारी झटका लगा है। द फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सिद्धार्थ रॉय कपूर ने एक बयान में कहा, "फिल्मोद्योग ने जीएसटी के अंतर्गत सिनेमा टिकटों पर पांच फीसदी कर लगाने की घोषणा की है, जो फिल्मोद्योग के लिए बड़ा झटका है। फिल्मोद्योग ने अपनी प्रस्तुति में पांच फीसदी दर का प्रस्ताव रखा था, ताकि नए सिनेमा स्क्रीन में निवेश की कमी तथा बढ़ते ऑनलाइन पायरेसी से जूझ रहे उद्योग को राहत मिल सके।"

जीएसटी परिषद ने शुक्रवार को सेवाओं के लिए दरों की चार श्रेणियां तय की हैं। जीएसटी को एक जुलाई से लागू किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा, "वर्तमान कर प्रणाली के तहत सिनेमा प्रदर्शन के क्षेत्र को सेवा कर और राज्य के वैट (मूल्य वर्धित कर) से छूट प्राप्त है। सिनेमा टिकटों पर केवल मनोरंजन कर लगाया जाता है, जो राज्य सरकार या स्थानीय निकाय वसूलता है।"
कपूर ने कहा, "सरकार द्वारा लिए जानेवाले मनोरंजन कर की दर सभी राज्यों और भाषाओं में औसतन 8 से 10 फीसदी है। इसलिए तार्किक रूप से देखें तो जीएसटी की दरें 12 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए, ताकि करदाताओं को नुकसान न हो।" उन्होने केंद्र सरकार के फैसले को 'निराशाजनक' बताया।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications