मई में सोने के दाम कभी ऊपर तो कभी नीचे रहे। सोने के दाम में एक बार गिरावट देखी गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम में 300 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।
मई में सोने के दाम कभी ऊपर तो कभी नीचे रहे। सोने के दाम में एक बार गिरावट देखी गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम में 300 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में भी सोने के दाम गिरे हैं। देश में सबसे कम दर पर सोना बैंगलुरू और केरल में मिल रहा है। जहां सोने के दाम 30 हजार रुपए से कम हैं। दिल्ली की सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 30,088 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 27,610 रुपए प्रति 10 ग्राम है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के दाम 30,774 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 28,210 रुपए प्रति ग्राम है। आगे देखिए देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम।
देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम
- नई दिल्ली सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,088 (24 कैरेट)
- मुंबई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,774 (24 कैरेट)
- लखनऊ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,130 (24 कैरेट)
- जयपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,100(24 कैरेट)
- चंडीगढ़ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,337 (24 कैरेट)
- पटना में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹31,004 (24 कैरेट)
- नासिक में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,114 (24 कैरेट)
- नागपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,244 (24 कैरेट)
- बड़ौदा में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,770 (24 कैरेट)
- कोलकाता सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹29,672 (24 कैरेट)
- अहमदाबाद सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,770 (24 कैरेट)
- बैंगलोर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹29,672 (24 कैरेट)
- चेन्नई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,086 (24 कैरेट)
- हैदराबाद में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,088 (24 कैरेट)
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक सोने की वैश्विक मांग 2017 की पहली तिमाही में 1,034 टन रही, जोकि 2016 की पहली तिमाही की तुलना में 18 फीसदी कम है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में 2017 की पहली तिमाही में कुल 32,420 करोड़ रुपये के सोने की बिक्री हुई जो साल 2016 की पहली तिमाही की तुलना में 18 फीसदी अधिक है। पिछले साल समान अवधि में 27,540 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की बिक्री हुई थी। आगे पढ़ें सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क का ध्यान रखना क्यों जरूरी है।
होलमार्क सोने में क्या देखें?
होलमार्क सोने पर कई जानकारियां गढ़ी होती है जैसे बीआईएस का लोगो, रिटेलर का लोगो, परख केंद्र का लोगो और सेर्टिफिकेट का वर्ष आदि। होलमार्क गोल्ड 23 कैरेट, 22 कैरेट, 21 कैरेट और 18 कैरेट में मिलता है। इसकी शुद्धता धातु में मिली सोने की मात्रा है। 24 कैरेट गोल्ड 100% शुद्ध होता है। इसलिए जब भी सोना खरीदें बीआईएस सर्टिफिकेट होलमार्क गोल्ड ही खरीदें।
होलमार्क गोल्ड
सोने पर होलमार्क भारतीय मानक ब्यूरो या बीआईएस का एक सर्टिफिकेट है। यह सर्टिफिकेशन इस बात का है कि बेचने वाले ने जो क्वालिटी बताई है यह उस क्वालिटी का है। बीआईएस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस बात की जांच करता है कि सोना राष्ट्रीय प्यूरिटी और फिटनेस मानकों पर खरा उतर रहा है या नहीं। इस जांच देश भर में फैले बीआईएस के परख केन्द्रों पर की जाती है। साफ तौर पर, केडीएम और होलमार्क में पिघलाने के लिए अंतर इस्तेमाल की गई धातु और शुद्धता का है।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications