रिलायंस Jio के आने के बाद से टेलीकॉम इंडस्ट्री में तो जैसे भूचाल आ गया है। इसका सबूत है दिन व दिन बढ़ते इसके नए कस्टमर।
रिलायंस Jio के आने के बाद से टेलीकॉम इंडस्ट्री में तो जैसे भूचाल आ गया है। इसका सबूत है दिन व दिन बढ़ते इसके नए कस्टमर। जी हां रिलायंस जियो से 58 लाख नए कस्टमर जुड़ चुके हैं। आपको यह भी बता दें कि जियो अब देश में चौथी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनी बन चुकी है। इस कंपनी ने लगातार मोबाइल टेलीफोनी सेगमेंट में अच्छी वृद्धि हासिल की है। यहां तक रिलायंस जियो के आने से और फिक्स्ड लैण्डलाइन कनेक्शन में निरंतर वृद्धि से मार्च में टेलीकॉम यूजर्स की संख्या 0.5 फीसदी बढ़कर 119.45 करोड़ हो गई है।

एक्सपर्ट के मुताबिक फिक्सड लैण्डलाइन में 2003 से लगातार गिरावट आ रही थी । 1 जनवरी 2017 को देश में 4.03 करोड़ वायरलाइन कनेक्शन थे। मार्च में जियो ने 58.3 लाख नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा तो वहीं भारतीय एयरटेल ने इस माह 29.9 लाख नए ग्राहक जोड़े।
इसके अलावा आइडिया ने मार्च में 20.9 लाख नए कस्टमर बनाएं, बीएसनल ने 20.7 लाख, वोडाफोन 18.3 लाख तो वहीं एमटीएनएल ने केवल 286 नए ग्राहक जोड़े। रिलायंस कम्यूनिकेशन के ग्राहक मार्च में 27.7 लाख घटे हैं।
एक ओर जहां कई टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहक जोड़ें हैं तो वहीं कईयो ने तो कंपनी बंद करने की घोषणा कर दी है। उदाहरण के लिए क्वाडरैंट ने अपनी मोबाइल सर्विस बंद करने की घोषणा की है, टेलीनोर ने अपना बिजनेस एयरटेल को बेच दिया है। तो सिस्टेमा और एयरसेल अपना बिजनेस आरकॉम के साथ विलय करने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
