नैसकॉम ने कहा कि छंटनी के जो आंकड़े जारी किए जा रहे हैं वह काफी बढ़ा चढ़ाकर बताए जा रहे हैं, हालांकि समय के साथ आईटी पेशेवरों को अपने कौशल को बढ़ाने की आवश्यकता है।
आईटी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर छंटनी की खबरों के बीच सॉफ्टवेयर उद्योग समूह नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसेज कंपनीज (नैसकॉम) ने गुरुवार को कहा कि आईटी उद्योग ने साल 2017 में कुल 1,70,000 नई नौकरियां पैदा की हैं। संस्था ने कहा कि छंटनी के जो आंकड़े जारी किए जा रहे हैं वह काफी बढ़ा चढ़ाकर बताए जा रहे हैं, हालांकि समय के साथ आईटी पेशेवरों को अपने कौशल को बढ़ाने की आवश्यकता है।

एक सम्मेलन में नैसकॉम के चेयरमैन रमन रॉय और अध्यक्ष आर. चंद्रशेखर ने कहा कि उद्योग को पुर्नमूल्यांकन की और कर्मियों को प्रतिस्पर्धी बने रहने और भविष्य के लिए तैयार रहने के लिए अपना कौशल बढ़ाने की आवश्यकता है। इस सम्मेलन में हाल ही में छंटनी की घोषणा करने वाली कंपनियों कॉग्नीजेंट, टेक महिंद्रा और माइंडट्री के प्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखी।
नैसकॉम ने कहा कि आईटी क्षेत्र देश के सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले क्षेत्रों में से एक है। यह उद्योग कुल 39 लाख लोगों को नौकरियां देता है। पिछले तीन सालों में कुल 6 लाख नई नौकरियों का सृजन हुआ है और उद्योग का लक्ष्य साल 2025 तक 25 से 30 लाख नई नौकरियों के सृजन का है। कार्यबल का पुन:संयोजन किसी भी उद्योग के लिए आम है और वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन प्रक्रिया का हिस्सा है। इससे उद्योग में काम कर रहे पेशेवरों का महज 0.5 से 3 फीसदी हिस्सा ही प्रभावित होगा।
नैसकॉम के चेयरमैन रमन रॉय ने संवाददाताओं से कहा, "कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से कार्यबल की योजना बनाती है। यह उनके प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए बेहद जरूरी है।"
नैसकॉम के अध्यक्ष आर. चंद्रशेखर ने कहा, "तेजी से बदलती तकनीक के दौर में आईटी उद्योग को अपने कर्मचारियों में नई और भविष्य की तकनीक का कौशल विकसित करना होगा। नैसकॉम आईटी कर्मियों को उद्योग के लिए प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए उन्हें नए कौशल सीखने में मदद का प्रयास जारी रखेगा।"
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
