पिछले कुछ दिनों से सोने के बढ़ते दाम ने भारतीय सर्राफा बाजार को हिला कर रख दिया था। सोने के लगातार गिरते दाम से हर कोई हैरान था। लेकिन आज यानि कि 19/05/2017 की तारीख में सोने के दाम फिर से अपने पुराने रुतबे पर पहुंच गए। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 1,340 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम 690 रुपए की बढ़त दर्ज की गई है। बात अगर मुंबई सर्राफा बाजार की बात करें तो मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 30,463 रुपए प्रति 10 ग्राम है वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 28,050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आगे पढ़िए कल यानि 18/05/2017 को सोने का दाम कितना था। आश्चर्य की बात ये है कि भारत के एक बड़े शहर में सोने के दाम 27 हजार रुपए के आस-पास बना हुआ है। हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का दाम 27,650 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इस लिहाज से देखा जाए तो देश में सबसे सस्ता सोना हैदराबाद में मिल रहा है।
18/05/2017 को सोने के दाम
18 मई को सोने के दाम में करीब 1100 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजर में सोने के दाम में 1095 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव 30 हजार रुपए से नीचे, वहीं 22 कैरेट सोने के का भाव 27 हजार रुपए के आस-पास। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 29,205 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 27,310 रुपए प्रति 10 ग्राम। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के दाम 29,533 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 27,615 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे। आगे देखिए देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम।
आपके शहर में सोने दाम
- नई दिल्ली सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹ 30545 (24 कैरेट)
- मुंबई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹ 30463 (24 कैरेट)
- लखनऊ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,00 (24 कैरेट)
- जयपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,00(24 कैरेट)
- चंडीगढ़ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,545 (24 कैरेट)
- पटना में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,327 (24 कैरेट)
- नासिक में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,463 (24 कैरेट)
- नागपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,463 (24 कैरेट)
- बड़ौदा में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,960 (24 कैरेट)
- कोलकाता सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,676 (24 कैरेट)
- अहमदाबाद सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,960 (24 कैरेट)
- बैंगलोर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹29,560 (24 कैरेट)
- चेन्नई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,163 (24 कैरेट)
- हैदराबाद में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹27,650 (24 कैरेट)
सोना खरीदने से पहले ध्यान में रखें ये बात
सोने खरीदते वक्त सबसे पहले आपको जो काम करना है वो ये कि आप अपने शहर में सोने के दाम पता करें। आपके शहर में सोने का क्या भाव चल रहा है इसकी जानकारी जरूर रखें। सोने के भाव सिर्फ एक दुकान से नहीं बल्कि कई दुकानों से पता करें। इससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि आखिर शहर में सोने का औसत भाव क्या है।
विश्वसनीय दुकान के बारे में पता करें
अगर आप किसी ग्रामीण इलाके में रहते हैं तो कभी भी आस-पास के सुनार की दुकान से सोना मत खरीदें। हम ऐसे इसलिए कह रहें हैं क्योंकि ऐसी दुकानों पर सोने की कीमत बाजार भाव से अलग रहती है, सोने की गुणवत्ता हमेशा संदिग्ध रहती है इसलिए ऐसी किसी भी सर्राफा दुकान से सोने की खरीददारी मन करें। अगर आप किसी छोटे शहर में रहते हैं और वहां कई सर्राफा की दुकानें है तो आप उसमें से सबसे विश्वसनीय दुकान को चुनिए, उस दुकान पर सोने का क्या भाव चल रहा है और कितना मेकिंग चार्ज है, आदि बिदुंओ के बारे में पता करें। ध्यान रहे, दुकान जितनी विश्वसनीय होगी सोने की गुणवत्ता उतनी ही अच्छी होगी।
मेकिंग चार्ज
सोने की खरीद में सबसे अहम बिंदु होता है उसका मेकिंग चार्ज। इंडियन बुलियन एसोसिएशन देश भर में सोने का क्या भाव होगा इसे तय करता है। इसलिए हर शहर में सोने के भाव 100-200 रुपए कम ज्यादा रहते हैं लेकिन एक शहर में सोने के भाव एक ही रहता है सोने का भाव उसके मेकिंग चार्ज व अन्य टैक्सेस की वजह से अलग रहता है।
हॉलमार्क
सोना खरीदते वक्त उस पर BIS हॉल मार्क जरूर चेक करें। ये हॉल मार्क प्रमाणित करता है कि सोना असली है या नहीं। साथ ही सोने की गुणवत्ता भी BIS हॉलमार्क के जरिए ही प्रमाणित होती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications