दुनिया के सबसे धनी मंदिर तिरूपति तिरुमला देवोस्थानम् तिरुपति बाला जी ट्रस्ट के कंप्यूटर्स पर 'वानक्राई' रेनसम वेयर ने हमला कर दिया है।
दुनिया के सबसे धनी मंदिर तिरूपति तिरुमला देवोस्थानम् तिरुपति बाला जी ट्रस्ट के कंप्यूटर्स पर 'वानक्राई' रेनसम वेयर ने हमला कर दिया है। करीब 150 देशों पर इस वायरस ने हमला किया है और इस वायरस ने अब भारत के ही नहीं बल्कि दुनिया सबसे अमीर मंदिर तिरुपति बाला जी के ट्रस्ट के सिस्टम पर हमला कर दिया है।
10 कंप्यूटर्स पर साइबर अटैक
पत्रिका समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के अनुसार मंदिर के करीब 10 कंप्यूटर्स पर साइबर अटैक हो चुका है। इस घटना के बाद मंदिर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अपने 20 कंप्यूटर्स को बंद कर दिया है। तिरूपति मंदिर के एक्जिक्यूटिव ऑफिसर अनिल कुमार सिंघल ने के हवाले से पत्र ने लिखा है कि संस्थान के कुछ कंप्यूटरों पर साइबर हमला हुआ है।
TCS से मदद ले रहा है मंदिर प्रशासन
बताया जा रहा है कि जिन कंप्यूटर्स पर हमला हुआ है वह सभी ऑफिस के काम के यूज में आते थे। इस कंप्यूटर्स का प्रयोग टिकट बेचने और श्रद्धालुओं की सेवा में काम में किया जाता है। मंदिर प्रशासन अब वही सिस्टम प्रयोग में ला रहा है जो कि अपडेट हैं और जिसमें एंटीवायरस की सुरक्षा है। मंदिर का आईटी विभाग टाटा कंसेल्टंसी यानि कि टीसीएस के साथ मिलकर काम कर रहा है।
भारत पर रेनसम वेयर का बड़ा हमला
एक आंकड़े के मुताबिक भारत रेनसम वेयर का हमले का तीसरा सबसे बड़ा शिकार भारत है। हालांकि सरकार ने इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया है। वहीं साइबर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि वानाक्राई रेनसम वेयर के हमले से भारत बहुत ज्यादा प्रभावित है। रेनसम वेयर वानाक्राई के चलते भारत में 40, हजार से ज्यादा कंप्यूटर इनफेक्टेड हुए हैं।
दुनिया भर के 2 लाख से ज्यादा सिस्टम पर हमला
दुनिया भर में इस वायरस की चपेट में करीब 2 लाख से ज्यादा कंप्यूटर्स प्रभावित हुए हैं। वानाक्राई रेनसम वेयर लोगों के सिस्टम पर और उनकी जरूरी फाइलों पर कब्जा कर लेता है और बिटक्वाइन के जरिए पेमेंट लेने के बाद ही फाइलों को आजाद करता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
