दिल्ली सर्राफा बाजर में सोने के दाम में 1095 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव 30 हजार रुपए से नीचे हैं, वहीं 22 कैरेट सोने के का भाव 27 हजार रुपए के आस-पास है।
वाकई सोने के दाम में इससे ज्यादा गिरावट इस साल तो नहीं देखी गई है। आपके पास मौका है सस्ता सोना खरीदने का। अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये वक्त बिल्कुल सही है। सोने के दाम में करीब 1100 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली सर्राफा बाजर में सोने के दाम में 1095 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव 30 हजार रुपए से नीचे हैं, वहीं 22 कैरेट सोने के का भाव 27 हजार रुपए के आस-पास है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 29,205 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 27,310 रुपए प्रति 10 ग्राम है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के दाम 29,533 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 27,615 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आगे देखिए देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम।
देखें अपने शहर में सोने-चांदी के दाम
- नई दिल्ली सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹29205 (24 कैरेट)
- मुंबई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹29,533 (24 कैरेट)
- लखनऊ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹29,705 (24 कैरेट)
- जयपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹29,367(24 कैरेट)
- चंडीगढ़ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,163 (24 कैरेट)
- पटना में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,141 (24 कैरेट)
- नासिक में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹29,533 (24 कैरेट)
- नागपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹29,533 (24 कैरेट)
- बड़ौदा में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,447 (24 कैरेट)
- कोलकाता सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹29,448 (24 कैरेट)
- अहमदाबाद सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹30,458 (24 कैरेट)
- बैंगलोर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹28,385 (24 कैरेट)
- चेन्नई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹29,095 (24 कैरेट)
- हैदराबाद में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम ₹28,948 (24 कैरेट)
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक सोने की वैश्विक मांग 2017 की पहली तिमाही में 1,034 टन रही, जोकि 2016 की पहली तिमाही की तुलना में 18 फीसदी कम है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में 2017 की पहली तिमाही में कुल 32,420 करोड़ रुपये के सोने की बिक्री हुई जो साल 2016 की पहली तिमाही की तुलना में 18 फीसदी अधिक है। पिछले साल समान अवधि में 27,540 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की बिक्री हुई थी। आगे पढ़ें सोना खरीदते वक्त हॉलमार्क का ध्यान रखना क्यों जरूरी है।
होलमार्क सोने में क्या देखें?
होलमार्क सोने पर कई जानकारियां गढ़ी होती है जैसे बीआईएस का लोगो, रिटेलर का लोगो, परख केंद्र का लोगो और सेर्टिफिकेट का वर्ष आदि। होलमार्क गोल्ड 23 कैरेट, 22 कैरेट, 21 कैरेट और 18 कैरेट में मिलता है। इसकी शुद्धता धातु में मिली सोने की मात्रा है। 24 कैरेट गोल्ड 100% शुद्ध होता है। इसलिए जब भी सोना खरीदें बीआईएस सर्टिफिकेट होलमार्क गोल्ड ही खरीदें।
होलमार्क गोल्ड
सोने पर होलमार्क भारतीय मानक ब्यूरो या बीआईएस का एक सर्टिफिकेट है। यह सर्टिफिकेशन इस बात का है कि बेचने वाले ने जो क्वालिटी बताई है यह उस क्वालिटी का है। बीआईएस अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस बात की जांच करता है कि सोना राष्ट्रीय प्यूरिटी और फिटनेस मानकों पर खरा उतर रहा है या नहीं। इस जांच देश भर में फैले बीआईएस के परख केन्द्रों पर की जाती है। साफ तौर पर, केडीएम और होलमार्क में पिघलाने के लिए अंतर इस्तेमाल की गई धातु और शुद्धता का है।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!



Click it and Unblock the Notifications