ICJ में जाधव का केस लड़ने के लिए हरीश साल्वे ने कितनी फीस ली?

हरीश साल्वे ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारत का पक्ष रखने के लिए मात्र 1 रुपए की फीस ली है।

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारत का पक्ष रखने वाले देश के जाने माने वकील हरीश साल्वे का नाम अब भारत का हर बच्चा जान गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने ICJ यानि की अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारत की तरफ से कुलभूषण जाधव को लेकर पक्ष रखा। कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई है जिसके बाद भारत ने इस मामले को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में रखा। आपको बता दें कि देश के वरिष्ठ वकीलों में से एक हरीश साल्वे को इस मामले के लिए चुना गया। हरीश साल्वे किसी केस की प्रत्येक सुनवाई के लिए 6 से 15 लाख रुपए की फीस लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि हरीश साल्वे ने इस केस के लिए कितने पैसे लिए हैं। इसके बारे में हम आपको आगे बता रहे हैं।

सलमान को जेल जाने से बचा चुके हैं साल्वे

सलमान को जेल जाने से बचा चुके हैं साल्वे

हरीश साल्वे ने हिट एंड रन केस में सलमान खान को जेल जाने से बचाया था। महज कुछ ही मिनटों की दलीलों से उन्होंने सलमान को जेल जाने से बचा लिया। वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे भी लाखों में फीस लेने के लिए मशहूर हैं। हरीश साल्वे सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के लिए 6 से 15 लाख रुपए तक वसूल करते हैं जबकि हाई कोर्ट के लिए भी इतनी ही यानि कि 6 से 15 लाख रुपए तक फीस लेते हैं।

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में केस के लिए कितनी फीस

वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारत का पक्ष रखने के लिए मात्र 1 रुपए की फीस ली है। हरीश साल्वे ने इस केस के लिए सिर्फ 1 रुपए चार्ज किया है। इस बात की पुष्टि स्वयं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में हरीश साल्वे द्वारा सिर्फ एक रुपए की फीस लिए जाने का जिक्र किया है। आगे देखें देश के प्रमुख वकील एक केस की सुनवाई के लिए कितनी फीस लेते हैं।

राम जेठमलानी

राम जेठमलानी

लीगली इंडिया-2015 की रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी किसी केस के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं, मतलब सिर्फ केस लड़ने के लिए ही 1 करोड़ रुपए लेते हैं। इसके अलावा हर सुनवाई के लिए 25 लाख रुपए लेते हैं। सुप्रीम कोर्ट में हर सुनवाई के लिए 25 लाख रुपए लेते हैं वहीं हाईकोर्ट की हर सुनवाई के लिए 25 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

फली नरीमन

फली नरीमन

देश के जाने-माने वकील फली नरीमन भी मोटी फीस वसूल करते हैं। फली नरीमन सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई का 8 से 15 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। वहीं हाई कोर्ट की सुनवाई के लिए भी वरिष्ठ वकील फली नरीमन 8 से 15 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं।

पी. चिदंबरम

पी. चिदंबरम

पी. चिदंबरम देश के पूर्व वित्तमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह राजनीति में लंबे वक्त से सक्रिय रहे हैं। पी. चिदंबरम सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के लिए 7-8 लाख रुपए तक फीस लेते हैं। जबकि हाईकोर्ट के लिए पी. चिदंबरम 7 से 15 लाख रुपए तक फीस लेते हैं।

केके वेणु गोपाल

केके वेणु गोपाल

कई बड़े मुकदमों की पैरवी कर चुके केके वेणु गोपाल भारत दे महंगे वकीलों में शुमार हैं। वेणु गोपाल ट्राइब्यूनल केस के लिए 25 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। वहीं नॉन ट्रायल कोर्ट्स के लिए 8-9 लाख रुपए तक की फीस लेते हैं। वहीं अगर कोर्ट की सुनवाई में दोनों पक्षों में से कोई एक पक्ष गैर हाजिर रहता है तो वेणुगोपाल किसी तरह की फीस नहीं लेते हैं। हाई कोर्ट की सुनवाई के लिए केके वेणु गोपाल 5.5 से 15 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं,जबकि हाई कोर्ट के लिए 11 से 16.5 लाख रुपए तक फीस लेते हैं।

सलमान खुर्शीद

सलमान खुर्शीद

कांग्रेस नेता और केंद्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके सलमान खुर्शीद देश के जाने-माने वकील हैं। सलमान खुर्शीद को वकालत के अलावा फिल्मों और गाने के भी शौक है। सलमान खुर्शीद सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के लिए 5 लाख रुपए या उससे ज्यादा फीस लेते हैं जबकि हाईकोर्ट के लिए 8 से 11 लाख रुपए की फीस चार्ज करते हैं।

अभिषेक मनु सिंघवी

अभिषेक मनु सिंघवी

अभिषेक मनु सिंघवी भी कांग्रेस के बड़े नेता हैं और तमाम बड़े मुकदमों की पैरवी कर चुके हैं। अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट की हर सुनवाई के लिए 6 से 11 लाख रुपए तक फीस लेते हैं वहीं हाई कोर्ट के लिए अभिषेक मनु सिंघवी 7 से 15 लाख रुपए तक की फीस लेते हैं।

सीए सुंदरम

सीए सुंदरम

सीए सुंदरम के बारे में बताया जाता है कि वह फीस को लेकर किसी तरह का मोल-भाव नहीं करते हैं। इसके अलावा वह कई केस नि: स्वार्थ भाव से लड़ चुके हैं। सीए सुंदरम हाईकोर्ट के लिए 5.5 लाख रुपए से लेकर 16.5 लाख रुपए तक फीस लेते हैं जबकि हाई कोर्ट की सुनवाई के लिए उनकी फीस को लेकर किसी तरह की डिटेल नहीं दी गई है।

केटीएस तुलसी

केटीएस तुलसी

केटीएस तुलसी सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई का 5 से 6 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। वहीं हाई कोर्ट की सुनवाई के लिए भी वरिष्ठ वकील केटीएस तुलसी 8 से 9 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं।

कपिल सिब्बल

कपिल सिब्बल

कांग्रेस नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और मंझे हुए वक्ता कपिल सिब्बल देश के जाने-माने वकील हैं। कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट की हर सुनवाई के लिए 5 से 15 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं जबकि हाई कोर्ट की एक सुनवाई के लिए कपिल सिब्बल 7 से 16 लाख रुपए तक की फीस लेते हैं।

शांति भूषण

शांति भूषण

आम आदमी पार्टी को खड़ा करने और सबसे ज्यादा चंदा देने का काम वरिष्ठ वकील शांति भूषण ने ही किया था। शांति भूषण सुप्रीम कोर्ट में हर सुनवाई के लिए 4.5 लाख रुपए से लेकर 6 लाख रुपए तक फीस लेते हैं जबकि सुप्रीम कोर्ट की एक सुनवाई के लिए भी इतनी ही फीस लेते हैं।

दुष्यंत दवे

दुष्यंत दवे

जाने-माने वकील दुष्यंत दवे सैनिक, टीचर, सिविल सर्विसेज में कार्यरत लोग, डॉक्टर, वकील और उनके रिश्तेदारों से केस लड़ने के लिए पैसे नहीं लेते हैं। इसके अलावा वह हर हफ्ते 3-4 नि: स्वार्थ भाव से भी केस की पैरवी करते हैं। दुष्यंत दवे सुप्रीम कोर्ट में हर सुनवाई के लिए 5.5 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक की फीस लेते हैं जबकि हाईकोर्ट के लिए भी इतनी ही फीस चार्ज करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+