प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (L&T) को भारतीय सेना से 100 तोप (आर्टिलरी गन) का ऑर्डर हासिल हुआ है।
प्रमुख इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (L&T) को भारतीय सेना से 100 तोप (आर्टिलरी गन) का ऑर्डर हासिल हुआ है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "इस ऑर्डर से यह साबित होता है कि हम देश के निजी क्षेत्र की प्रमुख रक्षा कंपनी है जो सेनाओं के लिए अत्याधुनिक हथियारों का निर्माण करती है।"

(प्रतीकात्मक चित्र)
एल एंड टी को दक्षिण कोरिया की प्रौद्योगिकी कंपनी हानव्हा टेक विन (एचटीडब्ल्यू) का समर्थन हासिल है, जिसने रक्षा मंत्रालय के वैश्विक खरीद की निविदा में 2011 में भाग लिया था। सेना ने सफल परीक्षण के बाद एल एंड टी को एकलौता सफल बोलीदाता घोषित किया था।
सामान्य तौर पर तोप को ट्रकों से बांध कर खींचा जाता है। लेकिन एल एंड टी द्वारा विकसिक किया गया तोप सीधे ट्रक के चेसिस से जोड़ा जा सकता है। सेना के समझौते की शर्तो के मुताबिक, कंपनी 42 महीनों में 100 तोप का निर्माण कर सेना को आपूर्ति करेगी।


Click it and Unblock the Notifications