उड़ान स्कीम की हवाई यात्रा में अब हर तीन महीने में किराया बदल जाएगा। यानी कि किराया हर तीन महीने में बढ़ भी सकता है और घट भी सकता है।
27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई उड़ान स्कीम के तहत सस्ती हवाई सेवा का प्रवधान दिया गया था। जिसके अंतर्गत विमान में यात्रा करने वाले गरीब भारत वासियों के लिए एक उड़ान का खर्च मात्र 2,500 रुपए शुरूआती किराया रखा गया है। ताकि आम आदमी भी आसानी से हवाई सफर तय कर पाये। लेकिन अब इस किराये में हर तीन महीने में बदलाव देखने को मिलेगा। यानी कि किराया हर तीन महीने में बढ़ भी सकता है और घट भी सकता है।

क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना के तहत किराया दरों और एयरलाइंस को सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी में हर तीसरे महीने संशोधन किया जाएगा। हवाई किराये की दर को मंहगाई दर से जोड़ा जाएगा, साथ ही वीजीएफ का निर्धारण मंहगाई दर के अलावा एटीएफ कीमत और रुपया-डॉलर विनिमय दर के आधार पर किया जाएगा।
आपको बता दें कि उड़ान योजना भारत की एविएशन पॉलिसी का ही एक परिणाम है। इसमे देश के छोटे-छोटे शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। इसमें मुख्य रुप से उन स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां से एक स्थान से दूसरे स्थान की दूरी एक घंटे या उससे कम की हो। इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य यह है कि नार्थ ईस्ट के सभी राज्य एयर कनेक्टिविटी से जुड़ें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
