सेंसेक्स 30,200 से ऊपर बंद हुआ वहीं निफ्टी ने पहली बार 9,400 के आंकड़े को छुआ।
मुंबई स्थित बांबे स्टॉक एक्सचेंज यानि शेयर बाजार में बुधवार को दिन बेहद खास रहा। सेंसेक्स और निफ्टी ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नए रिकॉर्ड स्तर को छुआ। सेंसेक्स 30,200 से ऊपर बंद हुआ वहीं निफ्टी ने पहली बार 9,400 के आंकड़े को छुआ। देखें आज के कारोबार में कौन है टॉप गेनर्स और कौन हैं टॉप लूजर्स।
शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल
कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त उछाल देखा गया। कारोबार का अंत भी तेजी पर बंद हुआ। सेंसेक्स 315 अंकों की तेजी के साथ 30,248 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी पहली बार 9400 के स्तर के पार बंद हुआ।
गुड्स, ऑटो और ऑयल के शेयर चढ़े
निफ्टी 91अंकों की तेजी के साथ 9407 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप 128 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। छोटे और मझोले शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एचडीएफसी, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में जबरदस्त लिवाली के चलते यह तेजी देखी गई। सेक्टर के स्तर पर बात करें तो एफएमसीजी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, कैपिटल गुड्स, ऑटो, ऑयल और गैस के शेयरों के अलावा पावर सेक्टर में अच्छी लिवाली देखी गई।
ये रहे टॉप-5 गेनर्स
मार्कसंस के शेयरों में 6 रुपए की तेजी देखी गई जो कि 12.46 फीसदी है, वहीं नेटवर्क-18 के शेयरों में 4.20 रुपए की तेजी देखी गई जो कि 8.94 फीसदी है। भारती एयरटेल के शेयर में 27.20 रुपए की तेजी देखने को मिली जो कि 7.87 फीसदी है, केईसी के शेयरों में 15.95 रुपए की बढ़त दर्ज की गई जो कि 7.22 फीसदी है, वहीं सीजी पॉवर के शेयरों में 5.25 फीसदी तेजी दर्ज की गई जो कि 6.29 फीसदी है।
ये रहे टॉप-5 लूजर्स
शानदार कारोबार के बीच तमाम ऐसे शेयर भी रहे जिनके कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। देनाबैंक के शेयरों में 2.40 रुपए की गिरावट दर्ज की गई जो कि 5.38 फीसदी है। IDBI बैंक के शेयरों में 3.95 पैसे की गिरावट दर्ज की गई जो कि 4.82 फीसदी है। वहीं बायोकॉन के शेयर 42.55 रुपए लुढ़क गए, ये गिरावट 4.06 फीसदी है, सीएट लिमिटेड के शेयरों में 58.75 रुपए की गिरावट दर्ज की गई जो कि 3.45 फीसदी है। डिश टीवी के शेयरों में 3 रुपए की गिरावट दर्ज की गई, जो कि 3.15 फीसदी है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications